'पिंक बाल टेस्ट' में इतिहास रचने वाली स्मृति मंधाना का धमाका, बनीं 2021 की दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर
भारतीय महिला स्टार मंधाना ने दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। पिछले साल धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाली इस खिलाड़ी को आइसीसी ने साल की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेट चुना। उनको Rachael Heyhoe Flint Award का विजेता घोषित किया गया है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने धमाकेदार खेल से पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। उनको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2021 की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेट चुना है। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट और नताली स्काइवर तथा आयरलैंड के गैबी लुइस इस पुरस्कार की अन्य दावेदार थीं। इन सभी को पीछे छोड़ इस भारतीय स्टार ने Rachael Heyhoe Flint Award को अपने नाम किया।
भारतीय महिला स्टार मंधाना ने दुनिया भर में अपना बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। पिछले साल धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाली इस खिलाड़ी को आइसीसी ने साल की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेट चुना। Rachael Heyhoe Flint Award से उनके आइसीसी ने सम्मानित करने की घोषणा सोमवार 24 जनवरी को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की।
A year to remember 🤩
Smriti Mandhana's quality at the top of the order was on full display in 2021 🏏
More on her exploits 👉 https://t.co/QI8Blxf0O5 pic.twitter.com/3jRjuzIxiT— ICC (@ICC) January 24, 2022
पिछले साल धमाल बल्लेबाजी करते हुए भारतीय ओपनर ने 22 इंटरनेशनल मुकाबले में 38.86 की औसत से रन बनाए। उनके खाते में 2021 में 1 शतक और 5 अर्धशतकीय पारी रही। मंधाना ने भारत की तरफ से पिंक बाल टेस्ट खेलते हुए शानदार शतक जमाया था। वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। हालांकि, इस ऐतिहासिक यादगार पारी में 80 के स्कोर पर वह एलिसा पेरी की गेंद पर आउट हो गई थी, लेकिन अंपायर ने पाया कि यह नो बाल है। इसके बाद उनको जो जीवनदान मिला उसका फायदा उठाते हुए उन्होंने शतक जमाया।