यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SL vs BAN: कोबरा सांप और बंदर लेकर मैच देखने पहुंचा फैन, मचा हड़कंप; देखें Viral PHOTO
श्रीलंका (SL) और बांग्लादेश (BAN) के बीच गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गॉल टेस्ट ...और पढ़ें

SL vs BAN 1st Test मैच के दौरान कोबरा सांप लेकर मैच देखने पहुंचा फैन
HighLights
SL vs BAN Test 2025: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ
SL vs BAN Test 2025: पहले टेस्ट मैच देखने एक फैन सांप और बंदर लेकर पहुंचा
SL vs BAN: 25 जून से कोलंबो में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर श्रीलंका (SL vs BAN) को 296 रन का टारगेट दिया था, लेकिन श्रीलंका ने सतर्क बैटिंग करते हुए मैच को ड्रॉ करा लिया।
गॉल में खेले गए श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ पर समाप्त हुआ हो, लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसे पल भी देखे गए, जिन्होंने मैच से ज्यादा लाइमलाइट लूटी। 21 जून को एक गजब नजारा देखने को मिला, जहां एक स्पेरा सांपों के साथ मैच देखने पहुंचा, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
कोबरा सांप और बंदर लेकर मैच देखने पहुंचा फैन
दरअसल, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN 1st Test) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक हैरान कर देने वाला नजारा देखा गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। स्टेडियम के बाहर एक सपेरा अपने सांपों के साथ मौजूद था।
जिसके सामने तीन टोकरियां रखी थीं, जिनमें से दो में कोबरा सांप थे। एक सांप को तो उसने अपने हाथों से पकड़ रखा था। उसके पास एक नन्हा बंदर भी था। यह घटना (Viral Moment of SL vs BAN) पहले टेस्ट के आखिरी दिन यानी 21 जून 2025 को सुबह के सेशन में देखने को मिली।
SL vs BAN 1st Test हुआ ड्रॉ
बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 495 रन बनाए थे। इसके जवाब में मेजबान श्रीलंका 485 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 10 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित की।
बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसन ने शतक लगाया। श्रीलंका को इस तरह 296 रन का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 72 रन ही बना सकी। फिर बारिश की वजह से मैच रोका गया और फिर ये मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया।
