Move to Jagran APP

IPL 2019: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले सिद्धेश लाड ने टीम के बारे में कही ये बात

बुधवार 10 अप्रैल को सिद्धेश लाड ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में डेब्यू किया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:20 PM (IST)
IPL 2019: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले सिद्धेश लाड ने टीम के बारे में कही ये बात
IPL 2019: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले सिद्धेश लाड ने टीम के बारे में कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। बुधवार, 10 अप्रैल को सिद्धेश लाड ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में डेब्यू किया है। सिद्धेश लाड को मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था। रोहित शर्मा चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर रहे। वहीं, पहली बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में सिद्धेश लाड मैदान पर नज़र आए। सिद्धेश लाड ने भी इस मौके को पूरी तरह भुनाने की कोशिश की और छक्के के साथ अपना खाता खोला। इसी मैच का जिक्र करते हुए सिद्धेश लाड ने कहा है कि मेरा मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का सपना सच हो गया है। 

loksabha election banner

26 वर्षीय लोकल ब्वॉय सिद्धेश लाड ने अपनी ही IPL फ्रेंचाइजी की बेवसाइट मुंबई इंडियंस डॉट कॉम से बात करते हुए कहा है, "मैंने इसके लिए सालों इंतजार किया है। ये हमेशा गर्व महसूस करने वाली बात रहेगी कि मैं टीम का हिस्सा बना। मैं इसके लिए टीम मैनेजमेंट को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैंने डेब्यू करने के लिए पांच साल इंतजार किया है। मैं हमेशा से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहता था। मुंबई इंडियंस के लिए खेलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।"

अपने आइपीएल करियर की पहली गेंद को दर्शकों में रखने वाले सिद्धेश लाड कहते हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पहली गेंद पर छक्का मारूंगा। उसने (अंकित राजपूत) गेंद को शॉर्ट फेंका तो मैंने बल्ला चलाया और गेंद फाइन लेग पर छक्के के लिए चली गई।" आपको बता दें, सिद्धेश लाड ने अपनी इस आईपीएल डेब्यू पारी में कुल 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौके और एक छक्के के साथ 15 रन बनाए। सिद्धेश लाड, पंजाब के पेसर मोहम्मद शमी की यॉर्कर गेंद पर बोल्ड हो गए। 

वहीं, कीरोन पोलार्ड की मैच विनिंग आतिशी पारी को लेकर सिद्धेश लाड ने कहा, "हर किसी को उन पर भरोसा है। हर साल वे इस तरह की पारी खेलते हैं। हम जानते थे कि अगर पोलार्ड क्रीज पर हैं तो हम मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ।" अल्जारी जोसेफ के एक बाउंड्री लगाने से पोलार्ड को सुकून मिला था और जोसेफ ने शानदार पारी खेल मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से मैच जिता दिया। इसके अलावा मुंबई के होम ग्राउंड वानखेडे को लेकर सिद्देश कहते हैं कि मुंबई में खेलने में मजा आता है क्योंकि यहां दर्शक बहुत आते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.