IND vs ENG: 'यह हमारे लिए दुर्भाग्य...', शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा? हैरी ब्रूक के साथ बातचीत का VIDEO वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हैरी ब्रूक और गिल बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हैरी ब्रूक को पारी घोषित करने के लिए शुभमन गिल को मनाते हुए देखा और सुना जा सकता है। इस पर गिल ने हैरान करने वाला जवाब दिया।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन पारियों में से एक खेली। उन्होंने दोनों पारियों में दोहरा शतक और शतक बनाया। इसके चलते भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मजबूत बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरी पारी में घोषित करने के फैसले में हुई देरी ने सभी को चौंका दिया।
यहां तक कि इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी मैदान पर तब थोड़े परेशान दिखे। जब उन्होंने शुभमन गिल से पारी घोषित करने के लिए कहा, लेकिन गिल ने पारी घोषित करने से मना कर दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया।
Fancy a declaration, skipper? 😏 #HarryBrook's playful banter with #ShubmanGill had everyone in splits —
Trying to charm the Indian captain into a cheeky call? 😂#ENGvIND 👉 2nd TEST, Day 4 | LIVE NOW on JioHotstar ➡ https://t.co/2wT1UwEcdi pic.twitter.com/xTJJYhAGRk
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 5, 2025
हैरी ब्रूक ने की पारी घोषित करने की गुजारिश
यह सब बेन स्टोक्स के एक ओवर दौरान घटा। इंग्लिश कप्तान गिल को गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान हैरी ब्रूक स्लिप पर खड़े थे, तभी वह गिल के पास आए और कहा, '450 पर घोषित कर दो कल बारिश का अनुमान। दोपहर तक बारिश होती रहेगी।'
शुभमन गिल ने एक लाइन में दिया जवाब
इसके जवाब में गिल ने कहा, 'यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है।' इसके बाद हैरी ब्रूक ने कहा कि 'टेस्ट ड्रॉ ही ले लो।' बता दें कि शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में 162 गेंद पर 161 रन बनाए। भारतीय कप्तान ने बढ़त को 550 तक पहुंचा दिया था।
भारत ने दिया 608 रन का टारगेट
शुभमन गिल ने आखिरकार दूसरी पारी में भारत के स्कोर 427/6 पर पारी घोषित कर दी। इसके परिणामस्वरूप, भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।