यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs PAK: फिर लौट आया है Shreyas Iyer का पुराना दर्द, कप्तान Rohit ने बताया क्यों हुए Playing 11 से बाहर
एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर ...और पढ़ें

HighLights
- श्रेयस अय्यर पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं।
- श्रेयस अय्यर की जगह पर केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
- जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK Shreyas Iyer: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, तो पूरी तरह से फिट होने के बाद केएल राहुल भी टीम में लौट आए हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
क्यों प्लेइंग इलेवन से बाहर श्रेयस अय्यर?
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय पर बताया कि केएल राहुल प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को रिप्लेस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अय्यर की पीठ में जकड़न है और इस वजह से वह इस मुकाबले को मिस करेंगे। अय्यर पहले भी पीठ की समस्या से काफी परेशान रहे हैं और उनको सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।
बुमराह की हुई वापसी
नेपाल के खिलाफ मैच मिस करने के बाद जसप्रीत बुमाह एकबार फिर प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं। बुमराह ने मोहम्मद शमी को रिप्लेस किया है। बुमराह के आने से भारतीय टीम का बॉलिंग अटैक काफी संतुलित दिखाई दे रहा है। सिराज का भी प्रदर्शन नेपाल के खिलाफ दमदार रहा था और उन्होंने तीन बड़े विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, गेंद से शार्दुल ठाकुर भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं।
ईशान किशन टीम में बरकरार
माना जा रहा था कि अगर केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है, तो ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, अय्यर के बाहर होने के चलते ईशान किशन को अपनी काबिलियत दिखाने का एक और मौका मिल गया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में ईशान ने 82 रन की दमदार पारी खेली थी।
