Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shreyas Iyer Net Worth: IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्‍लेयर हैं अय्यर, बर्थडे पर जानिए उनकी कुल संपत्ति

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM (IST)

    टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर आज 30 साल के हो गए हैं। उन्‍होंने पिछले सीजन अपनी कप्‍तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को विजेता बनाया था। हाल ही में साऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में पंजाब किंग्‍स ने अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्‍लेयर बन गए हैं।

    Hero Image
    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं श्रेयस अय्यर। इमेज- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को अपनी कप्‍तानी में खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्‍म 6 दिसंबर, 1994 को मुंबई में हुआ था। उन्‍होंने 1 नवंबर 2017 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दिल्‍ली में इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। इसके अलावा अय्यर 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80 करोड़ है अय्यर की नेटवर्थ

    अय्यर की नेटवर्थ की बात की जाए तो यह करीब 80 करोड़ है। उनकी कमाई का मुख्‍य सोर्स आईपीएल, बीसीसीआई का सालाना कॉन्‍ट्रैक्‍ट और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट से भी पैसा कमाते हैं। अय्यर को बीसीसीआई से सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते थे। हालांकि, उन्‍हें 2024 में बीसीसीआई का सालाना कॉन्‍ट्रैक्‍ट नहीं मिला।

    2015 से आईपीएल खेल रहे हैं अय्यर

    • श्रेयस अय्यर को पहली बार 2015 में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स (2.6 करोड़) ने अपने साथ जोड़ा था।
    • इसके बाद 2018 से उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपये हो गई थी।
    • आईपीलए 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
    • हाल ही में साऊदी अरब के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्‍शन में अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्‍लेयर बने।
    • पंजाब किंग्‍स ने उन्‍हें 26.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    अय्यर की कलेक्‍शन में कई महंगी कार

    अय्यर BoAt, मान्यवर और ड्रीम11 जैसे ब्रांडों का प्रचार करते हैं। उन्‍होंने रियल एस्टेट में भी निवेश किया है। मुंबई के लोढ़ा वर्ल्ड टॉवर में 11.85 करोड़ रुपये उनका एक शानदार घर है। उनके कार कलेक्‍शन की बात करें तो इसमें मर्सिडीज-बेंज जी 63 एएमजी, लेम्बोर्गिनी हुराकन और ऑडी एस 5 शामिल हैं। उनके पिता संतोष अय्यर मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं। उनके परिवार मे मां रोहिणी अय्यर के अलावा बहन श्रेष्ठा अय्यर हैं।

    आईपीएल में अय्यर का प्रदर्शन

    श्रेयस अय्यर 2015 से IPL खेल रहे हैं। उन्‍होंने लीग में अब तक 115 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 32.24 की औसत और 127.48 की स्‍ट्राइक रेट से 3127 रन जड़े हैं। आइपीएल में श्रेयस अय्यर ने 21 फिफ्टी लगाई हैं। हालांकि, अय्यर अब तक 1 भी सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 96 रन है।

    IPL में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

    • IPL 2015: 439 रन
    • IPL 2016: 30 रन
    • IPL 2017: 338 रन
    • IPL 2018: 411 रन
    • IPL 2019: 463 रन
    • IPL 2020: 519 रन
    • IPL 2021: 175 रन
    • IPL 2022: 401 रन
    • IPL 2024: 351 रन

    ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer बने IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्‍स ने 26.75 करोड़ में खरीदा