शेन बॉन्ड होंगे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 2015 सत्र के लिए अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 39 वर्षीय बॉन्ड अभी न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं। वह मुंबई इंडियंस के सहयोगी स्टाफ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग,
मुंबई। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 2015 सत्र के लिए अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 39 वर्षीय बॉन्ड अभी न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं। वह मुंबई इंडियंस के सहयोगी स्टाफ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, जोंटी रोड्स (क्षेत्ररक्षण कोच) और रॉबिन सिंह (बल्लेबाजी कोच) के साथ जुड़ेंगे।
इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुबह घोषणा की थी कि बॉन्ड विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे। उनका कार्यकाल विश्व कप तक था और उन्होंने आगे अनुबंध नहीं करने का फैसला किया था।
पोंटिंग को अभी मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बॉन्ड इससे पहले 2010 सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आइपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह अपनी नई भूमिका से जल्द सामंजस्य बिठा लेंगे। उन्होंने कहा, 'आइपीएल की सबसे सम्मानित फ्रेंचाइजी के साथ जुडऩा मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं रिकी और टीम के साथ काम करके अपना क्रिकेट अनुभव बांटना चाहता हूं।