टीम इंडिया वन-डे रैंकिंग में दूसरे क्रम पर बने रहना चाहेगी
महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली टीम इंडिया रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वन-डे रैंकिंग में दूसरे क्रम पर बने रहना चाहेगी। भारत आइसीसी वन-डे रैंकिंग में अभी तीसरे स्थान पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका से 5 अंक आगे है अर यदि वह
दुबई। महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली टीम इंडिया रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वन-डे रैंकिंग में दूसरे क्रम पर बने रहना चाहेगी। भारत आइसीसी वन-डे रैंकिंग में अभी तीसरे स्थान पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका से 5 अंक आगे है अर यदि वह इस सीरीज में दो मैच जीत लेगा तो वह अपने स्थान पर बने रहेगा।
यदि एबी डी'विलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इस सीरीज को 4-1 से जीत लेगी तो वह 113 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में भारत 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। यदि मेहमानों ने यह सीरीज 3-2 से जीती तो भारत 114 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगा और द. अफ्रीकी टीम अंतर को कम करते हुए 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार रहेगी।
यदि भारत इस सीरीज में 5-0 से द. अफ्रीका का सफाया करती है तो उसके 119 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया (127) से मात्र 8 अंक पीछे रह जाएगी। इस स्थिति में द. अफ्रीका 107 अंकों के साथ फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड तीसरे क्रम पर आ जाएगा।
इस सीरीज में शीर्ष रैंकिंग में शामिल तीन बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डी'विलियर्स अपने साथी और दूसरे स्थान पर चल रहे हाशिम अमला से 73 अंक आगे है। इसी तरह भारत के विराट कोहली अभी दूसरे स्थान पर चल रहे अमला से 21 अंक पीछे है। शिखर धवन छठे और महेंद्र सिंह धोनी आठवें क्रम पर है।