विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजू सैमसन को मिली वनडे की कप्तानी, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया ए की कमान

By Viplove KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 03:41 PM (IST)

न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन ...और पढ़ें

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (फोटो ट्विटर पेज)
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद काफी चर्चा हुई। अब चयनकर्ताओं ने उनको न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की कमान दी है। भारत दौरे पर आने वाली टीम में पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव और राहुल चाहर को भी जगह दी गई है।

भारत के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने वाली न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को टीम की कमान दी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। 22 से 27 सितंबर के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। ये तीनों ही मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम में वापसी की राह तलाश रहे स्पिनर कुलदीप यादव, ओपनर पृथ्वी शॉ रुतुराज गायकवाड़, नवदीप सैनी, उमरान मलिक को इस टीम में जगह दी गई है। आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, रजत पाटिदार को भी इस सीरीज के लिए मौका दिया गया है।

इंडिया ए टीम:

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यू ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटिदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएल भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा