सचिन ने 'स्वच्छ भारत गीत' को दी अपनी आवाज
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्वच्छ भारत अभियान के गाने के लिए अपनी आवाज दी है। इस गाने को क्लीन इंडिया अभियान के तहत आम लोगों के लिए चलाया जाएगा। इस गाने में सचिन ने कुछ पंक्तियों में अपनी आवाज दी है।
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत रचित स्वच्छ भारत गीत को अपनी आवाज दी है।
शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने इस गीत को संगीत दिया है जबकि शंकर महादेवन और अन्य ने भी सचिन के साथ इस गीत को गाया है। इसे दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर जारी किया जाएगा। इस दिन स्वच्छ भारत अभियान की पहली वर्षगांठ भी है। एक साल पहले गांधी जयंती पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया था। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत गीत बनाने के लिए चर्चित हस्तियां नागरिकों को उत्साहित और प्रेरित करने के मकसद से एक साथ आई हैं। इस गीत को मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। इस पर एक वीडियो भी बनाया गया है जिसका निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है। तेंदुलकर ने गीत की कुछ पंक्तियां गाकर अपना योगदान दिया है। उन्होंने रिकार्डिंग के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फोटो सौजन्य: सचिन तेंदुलकर का ट्वीटर अकाउंट