सचिन को मिला सबसे तेज शतक बनाने के लिए पुरस्कार
मुंबई। मुंबई को इस सत्र में 40वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में बुधवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सबसे तेज शतक लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया। रेलवे के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ने वाले तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय क
मुंबई। मुंबई को इस सत्र में 40वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में बुधवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सबसे तेज शतक लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया। रेलवे के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ने वाले तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर कई पूर्व टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर उपस्थित थे।
मुंबई रणजी टीम को भी उसकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उसने रणजी फाइनल में सौराष्ट्र को हराया था। दिलचस्प बात यह रही कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए अंकित चव्हाण का नाम भी अन्य खिलाड़ियों के साथ लिया गया। उसकी तरफ से हालांकि पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कोई नहीं आया।
पांच पूर्व क्रिकेटरों वेंगसरकर, चंद्रकांत पंडित, संदीप पाटिल, अभय कुरूविला और महिला क्रिकेटर वृंदा भगत को विशेष पुरस्कार दिया गया। अजिंक्य रहाणे (2010-11) और रोहित शर्मा (2011-12) को भी रणजी में सबसे तेज शतक बनाने के लिए पुरस्कृत किया जाना था, लेकिन ये दोनों मौजूद नहीं थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर