सचिन और सानिया इस वीडियो में राष्ट्रगान गाते हुए नजर आएंगे
पूर्व क्रिकेटर नीलेश कुलकर्णी के इंस्टीट्यूट के एक वीडियो में भारत की खेल हस्तियां राष्ट्रगान गाते हुए नजर आएंगी। इन हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, धनराज पिल्लै, बाइचुंग भूटिया प्रमुख रूप से शामिल है
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर नीलेश कुलकर्णी के इंस्टीट्यूट के एक वीडियो में भारत की खेल हस्तियां राष्ट्रगान गाते हुए नजर आएंगी। इन हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, धनराज पिल्लै, बाइचुंग भूटिया प्रमुख रूप से शामिल है।
80 के दशक के 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' की तर्ज पर यह वीडियो तैयार किया गया है। कुलकर्णी को कई मामलों में 'सबसे पहले' करने का श्रेय हासिल है। उन्होंने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनने का श्रेय हासिल किया था। कुलकर्णी का दावा है कि उनका इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (आईआईएसएम) भारत का पहला संस्थान है, जहां स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू हुआ था। अब उनका संस्थान संविधान में राष्ट्रगान को शामिल किए जाने के 66वर्ष के मौके पर ट्रिब्यूट के रूप में यह वीडियो जारी करेगा। सचिन तेंदुलकर 24 जनवरी को इस वीडियो को रिलीज करेंगे। इस 56 सेकंड के वीडियो में सचिन, सानिया, धनराज, भूटिया समेत कई खेल सितारे राष्ट्रगान गाते हुए नजर आएंगे।
कुलकर्णी ने कहा वे इसे मूवमेंट के नाम से पुकारा जाना पसंद करेंगे। यह पहला मौका होगा जब देश के दिग्गज खिलाड़ी एकसाथ राष्ट्रगान गाएंगे। यह वीडियो देश के युवाओं को प्रोत्साहित करेगा।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें