विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA Vs BAN T20 WC LIVE Streaming: कहीं हो न जाए एक और उलटफेर, जानिए कहां, कब देख सकते हैं ये रोमांचक मैच

Published: Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM (IST)

बांग्लादेश का ये दूसरा मैच है। पहले मैच में उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अपने ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच पर रहेंगी नजरें
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच पर रहेंगी नजरें

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका ने जीते हैं अपने शुरुआती दोनों मैच
  2. बांग्लादेश को श्रीलंका ने दी मात
  3. साउथ अफ्रीका को रहना होगा सावधान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं लेकिन दोनों में जीत उसे आसानी से नहीं मिली है। पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उसे 78 रनों का टारगेट मिला था जिसे बनाने में इस टीम को समय लगा था। इसके बाद इस टीम का सामना नीदरलैंड्स से था। नीदरलैंड्स साउथ अफ्रीका को पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हरा चुका था। इस बार भी उसने साउथ अफ्रीका को आसानी से जीतने नहीं दिया। अब ये टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश से भिड़ने वाली है।

बांग्लादेश का ये दूसरा मैच है। पहले मैच में उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अपने दूसरे मैच में ये टीम जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। साउथ अफ्रीका भी जानती है कि बांग्लादेश किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है और इसलिए वो सावधान होकर उतरेगी। दर्शक इस मैच को कहां, कैसे देख सकते हैं हम बताते हैं आपको।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: 6 दिन में 3 बड़े उलटफेर, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड पर मंडराया बड़ा खतरा

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच?

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच सोमवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच?

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच?

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच भारत के समय अनुसार रात को आठ बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच?

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- WI vs UGA: वेस्‍टइंडीज के गेंदबाज ने T20 World Cup 2024 में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज