SA vs BAN Highlights: बल्लेबाजों के बाद चमके गेंदबाज, साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से रौंदा
SA vs BAN Match Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया। साउथ अफ्रीका से मिले 383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 233 रन बनाकर सिमट गई।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। SA vs BAN Match Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया। साउथ अफ्रीका से मिले 383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 233 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से सिर्फ महमूदुल्लाह ही टिककर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना कर सके और उन्होंने 111 रन की शानदार पारी खेली।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 382 रन लगाए। टीम की तरफ से क्विंटन डिकॉक का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 173 रन जड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 90 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है। बांग्लादेश की टीम 383 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 233 रन बनाकर ढेर हो गई है। साउथ अफ्रीका ने 149 रन से इस मैच को अपने नाम किया है।
महमूदुल्लाह की 111 रन की शानदार पारी का अंत कोएत्जे ने कर दिया है। बांग्लादेश ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। साउथ अफ्रीका अब जीत से एक विकेट दूर है।
महमूदुल्लाह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों पर शतक ठोक दिया है। योद्धा की तरह अकेले लड़े हैं आज महमूदुल्लाह। हालांकि, यह शतकीय पारी बांग्लादेश के काम नहीं आएगी।
43 ओवर बीत चुके हैं और बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 201 रन लगा दिए हैं। महमूदुल्लाह अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं और 89 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मुस्ताफिजुर रहमान 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
41 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 192 रन लगा दिए हैं। महमूदुल्लाह 81 और मुस्ताफिजुर रहमान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कगिसो रबाडा ने बांग्लादेश को आठवां झटका दे दिया है। रबाडा ने हसन महमूद की पारी का अंत कर दिया है। बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट 159 के स्कोर पर गंवाया है।
36 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 158 रन लगा दिए हैं। महमूदुल्लाह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 59 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हसन महमूद 15 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
30 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 125 रन लगा दिए हैं। महमूदुल्लाह 44 और हसन महमूद 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश टीम के हाथ से मैच फिसल गया है। बांग्लादेश ने 122 रन के स्कोर पर 7वां विकेट गंवाया।नसुम अहमद के रूप में सातवां विकेट गिरा। जेराल्ड कोएट्जी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका।
बांग्लादेश की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। लिटन दास को 22 रन के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने चलता कर दिया है। 58 के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना 5वां विकेट गंवाया है।
बांग्लादेश की टीम अब मुश्किल में है। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को भी कोएत्जे ने 8 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। बांग्लादेश का चौथा विकेट 42 के स्कोर पर गिरा है।
10 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 35 रन लगाए हैं। मुशफिकुर रहीम 3 और लिटन दास 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विलियम्स ने कप्तान शाकिब अल हसन को भी सस्ते में पवेलियन की राह दिखा दी है। शाकिब महज एक रन बनाकर चलते बने हैं। बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है और अब टीम मुश्किल में है।
मार्को जेनसन ने लगातार दो गेंदों पर बांग्लादेश को दो बड़े झटके दे दिए हैं। तन्जीम अहमद को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजने के बाद अगली ही बॉल पर जेनसन ने शांतो को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है।
5 ओवर का खेल हो चुका और बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन लगा दिए हैं। तन्जीम हसन 7 और लिटन दास 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 7 रन लगा दिए हैं। लिटन दास 4 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो तन्जीम हसन 2 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 383 रन का लक्ष्य दिया है। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डि कॉक ने 174 रन की पारी खेली।
कप्तान ऐडन मार्करम ने 60 रन बनाए और हेनरिक क्लासन ने 90 रन की पारी खेली। वह शतक जड़ने से चूक गए। वहीं, बांग्लेदश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।
बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद को दो विकेट और मेहदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम, शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 350 रन के पार पहुंच चुका है। क्रीज पर डेविड मिलर और हेनरिक क्लासन की जोड़ी मौजूद है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
साउथ अफ्रीका टीम के विकेटकीपर डि कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ आतिशी पारी खेली। उन्होंने 174 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वह अपने दोहरे शतक से चूक गए।
क्विंटन डि कॉक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 300 रन का पार कर लिया है। डि कॉक 150 प्लस पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेनरिक ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया।
डि कॉक ने वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। उन्होंने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।
37 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन हैं।
क्विंटन डि कॉक ने वनडे विश्व कप 2023 का तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम की पारी को संभालते हुए एक मजबूती दिलाई। अपने वनडे के 150वें मैच को उन्होंने यादगार बना दिया।
बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक की साझेदारी तोड़ दी। शाकिब ने लिटन दास के हाथों एडन को कैच आउट कराया।
31 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 169/3 रहा।
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अपने शतक से अब 10 रन दूर हैं। 30 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 165/2
क्विंटन डि कॉक और एडन मार्करम के बीच शतकीय साझेदारी पूरी। कप्तान एडन ने अर्धशतक जड़ा।27 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन
शुरुआती दो झटकों के बाद क्विंटन डि कॉक और एडन मार्करम ने टीम की पारी को संभाला। 25 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट खोकर 131 रन हो गया है। एडन-क्विंटन अब अपनी शतकीय साझेदारी के करीब पहुंच गई है।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। इस वक्त क्रीज पर एडेन और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 60 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। बांग्लादेश गेंदबाजों की नजरें जल्द-से-जल्द विकेट हासिल करने पर लगी हुई है।
साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डि कॉक ने 47 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। अपने 150वें वनडे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की पारी को संभाला। 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट खोकर 92 रन है।
17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। एडेन मार्करम (19) और डिकॉक (47) बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। क्विंटन डि कॉक और एडन की जोड़ी से टीम की पारी को संभालते हुए एक बड़ी साझेदारी बनाने की उम्मीद की जा रही है।
साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्विंटन डि कॉक और मार्करम क्रीज पर हैं।
36 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। रासी वैन डर डुसेन महज 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। मेहदी हसन की गेंद पर डुसेन LBW आउट हुए।
8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर में 36/2 रहा
दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 33 रन के स्कोर पर गिरा। साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को शोरिफुल इस्लाम ने क्लीन बोल्ड किया। वह12 रन बनाकर आउट हुए।
पारी के छठे ओवर में क्विंटन डि कॉक ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाया। 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट गंवाए 33 रन हो चुके हैं।
पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम की तरफ से क्विंटन डि कॉक और रीजा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर तक बिना किसी विकेट के नुकसान के 25 रन बना लिए हैं।
5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 25/0
साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डि कॉक आज अपना 150वां वनडे मैच खेल रहे है। इस मैच में वह एक बड़ी पारी खेलकर मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की तरफ से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान डालने आए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग-11 में लुंगी घुटने में चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए है। उनकी जगह लिजार्ड विलियम्स को मौका मिला है, जबकि बांग्लदेश के कप्तान शाकिब अल हसन की वापसी हुई है तो उनकी वापसी से तौहिद को प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ा।
साउथ अफ्रीका टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा अनफिट होने के चलते इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं। उनकी जगह इस मैच में भी एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे है, जिन्होंने मैच से पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई मैदान पर टॉस कुछ ही देर में होने वाला है। 2 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। इस स्टेडियम में अब तक कुल 24 वनडे इंटरनेशनल खेले गए, जहां पहले बल्लेबाजी और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 12-12 मैच जीते है।
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वनडे में अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 18 मैच और बांग्लादेश ने 6 मैच जीते है। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें के बीच 4 मैच हुए, जिसमें दोनों टीमों को 2-2 मैचों में जीत मिली।
बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। इसकी जानकारी मैच से पहले कप्तान शाकिब अल हसन ने दी। तस्कीन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वह यह मैच मिस करेंगे।
बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में पेट खराब होने की वजह से नहीं खेले थे। उनकी जगह एडेन मार्करम ने कप्तानी की थी। दूसरी तरफ, शाकिब अल हसन चोटिल होने के चलते भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, जिसमें बांग्लादेश को भारत के हाथों 7 विकेट से मात मिली थी। उनकी जगह नजमुल हुसैन शांतो ने टीम की कमान संभाली थी।
विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीमों ने पांच-पांच मैच खेले है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 3 मैच में हार का सामना किया है। बांग्लादेश टीम आज के मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर इस इवेंट में अपनी दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में आज बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में इंग्लैंड को 229 रन से पटखनी दी थी, वहीं, बांग्लादेश टीम को भारत से पिछले मैच में करारी शिकस्त मिली थी।
