विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को पड़ी फटकार, अफगानिस्तान के खिलाफ की थी ये गलती

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 02:48 PM (IST)

मैच के बाद रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया।

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को पड़ी फटकार, अफगानिस्तान के खिलाफ की थी ये गलती
बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को पड़ी फटकार, अफगानिस्तान के खिलाफ की थी ये गलती

दुबई, जेएनएन। अफगानिस्तान से सीरीज़ गंवाने के बाद बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ रुबेल हुसैन को एक और बड़ा झटका लगा है। दूसरे मैच में हार के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को कड़ी फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है।

आइसीसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, रुबेल को मंगलवार को देहरादून में अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने का दोषी पाया गया। रुबेल को आइसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

रुबेल ने अफगानिस्तान की पारी के 11वें ओवर में शमीउल्लाह शेनवारी के खिलाफ पगबाधा की अपील की थी जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाज जोर-जोर से हाथ झटकने लगे। मैच के बाद रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। रुबेल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मैच में रुबेल हुसैन की अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद नबी ने खूब पिटाई की थी। अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर में नबी ने हुसैन की 5 गेंदों पर 20 रन बटौर कर अपनी टीम को न सिर्फ मैच में जीत दिलाई थी बल्कि सीरीज़ भी अफगानिस्तान के नाम कराकर इतिहास रच दिया था। अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में ये पहला मौका रहा जब अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से कोई टी 20 सीरीज़ जीती।   

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें