विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 Retentions: RCB की किस्मत पलटने को Mumbai Indians का साथ छोड़ टीम में आया धाकड़ ऑलराउंडर, Virat Kohli संग मिलकर मचाएगा धमाल

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Mon, 27 Nov 2023 05:28 PM (IST)

आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को पाने के लिए पानी की तरह पैसा ...और पढ़ें

Cameron Green: कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने मुंबई से ट्रेड कर लिया है
Cameron Green: कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने मुंबई से ट्रेड कर लिया है

HighLights

  1. आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी ने चला बड़ा दांव
  2. आरसीबी ने कैमरून ग्रीन को किया मुंबई इंडियंस से ट्रेड
  3. विराट कोहली संग धमाल मचाते हुए नजर आएंगे ग्रीन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ा दांव चला है। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को उठाने की चाहत में बैंगलोर ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल कर लिया है। ग्रीन को आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। ग्रीन के लिए आईपीएल 2023 यादगार रहा था और उनके बल्ले से शतकीय पारी भी निकली थी।

आरसीबी ने चला बड़ा दांव

आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को पाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था। मुंबई ने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा था। आरसीबी ने इसी रकम पर अब ग्रीन को मुंबई से ट्रेड कर लिया है। यानी आईपीएल 2024 में यह कंगारू ऑलराउंडर विराट कोहली संग मिलकर बैंगलोर को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए जोर लगाता हुआ नजर आएगा।

दमदार रहा था ग्रीन का प्रदर्शन

कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में दमदार रहा था। ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेले 16 मैचों की 7 पारियों में 160 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 452 रन कूटे थे। इस दौरान ग्रीन ने एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाए थे। ग्रीन की शतकीय पारी के दम पर ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। गेंदबाजी में कंगारू ऑलराउंडर ने छह विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, वह गेंद से महंगे साबित हुए थे और उनका इकॉनमी 9.50 का रहा था।

यह भी पढ़ें- MI के खूंखार गेंदबाज ने बरपाया कहर, विरोधी टीम का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस; दिनेश कार्तिक की टीम के हाथ लगी धमाकेदार जीत

कई बड़े नामों को आरसीबी ने किया है रिलीज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले कई बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। वानिंदु हसरंगा, जोश हेजवलुड, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, केदार जाधव जैसे बड़े नामों का साथ बैंगलोर ने छोड़ दिया है। वहीं, हर्षल पटेल पर भी आरसीबी का भरोसा खत्म हो गया है और उनको भी टीम ने इस बार रिलीज कर दिया है।