Move to Jagran APP

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो ?

वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल में हार के बाद से ही विराट और रोहित के बीच मनमुटाव की बात सामने आने लगी थी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 07:15 AM (IST)
रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो ?
रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो ?

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ी कप्तान विराट और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों सामने आई थी। हालांकि इन बातों पर सीओए ने कहा है कि ये सब अफवाहें हैं और जिस खिलाड़ी को समस्या है वो सीधे हमसे बात कर सकते हैं। पर विराट और रोहित की तरफ से इन बातों पर कोई बयान नहीं दिया गया। बेशक इसे एक अफवाह माना जा रहा है, लेकिन हाल ही में रोहित ने जो कदम उठाया उससे तो इन बातों को बल जरूर मिल रहा है। 

loksabha election banner

एक अखबार के मुताबिक रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। रोहित काफी पहले विराट कोहली को भी अनफॉलो कर चुके हैं। वहीं विराट कोहली अब भी रोहित व उनकी पत्नी रितिका सचदेव को फॉलो करते हैं। ऐसे में अभी स्थिति साफ नहीं नहीं हुई है कि क्या सच में रोहित ने विराट व अनुष्का को अनफॉलो कर दिया है। क्या रोहित शर्मा उन्हें फॉलो करते भी थे या फिर ये सब अफवाह है। सच तो ये है कि इसका जबाव इन दोनों खिलाड़ियों के पास ही है। 

मुंबई मिरर के मुताबिक विराट व रोहित के बीच के संबंधों में काफी पहले ही दरार आ गई थी। इसके बाद रोहित शर्मा व शिखर धवन दोनों ने ही विराट से जुड़ी मैनेजमेंट कंपनी से खुद को अलग कर लिया था। वैसे कुछ दिन पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी कहा था कि ये सब बातें गलत है और ऐसा कुछ भी नहीं है। वैसे विश्व कप खत्म होने के बाद रोहित अपने परिवार समेत सबसे पहले मुंबई लौट आए थे तब भी कुछ ऐसा ही अंदाजा लगाया जा रहा था की टीम में सबकुछ ठीक नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.