विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं, रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के बाद मैदान से गए बाहर

Published: Sun, 12 Apr 2026 11:42 PM (IST)

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबले के दौरान एमआई के ओपनर रोहित शर्मा बल्‍लेबाजी ...और पढ़ें

रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट।

रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट।

HighLights

  1. रिटायर हर्ट हुए रोहित शर्मा

  2. 13 गेंदों पर बनाए 19 रन 

  3. मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबले के दौरान एमआई के ओपनर रोहित शर्मा बल्‍लेबाजी करने आए और कुछ गेंद बाद मैदान से बाहर चले गए। इससे मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम को अभी 19वें सीजन में लंबा सफर तय करना है।

रिटायर हर्ट हुए रोहित

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पारी को शुरुआती झटका तब लगा, जब पांचवें ओवर में रोहित को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद रिटायर हर्ट हुए। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 छक्‍का जड़ा।

मैदान पर आए फिजियो

पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में उन्‍होंने मेडिकल सहायता के लिए डगआउट की ओर इशारा किया। फिजियो ने मैदान पर आकर स्थिति का जायजा लिया। तकलीफ में नजर आ रहे रोहित ने आगे नहीं खेलने का फैसला किया और धीरे-धीरे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट गए।

 

 

 

चोट ज्‍यादा सीरियस न हो

रोहित के बाहर जाने से मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हैमस्ट्रिंग की समस्या नाजुक मानी जाती है। अगर सावधानी से इलाज न किया जाए तो यह बिगड़ सकती है। आईपीएल का व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए, मुंबई को उम्मीद होगी कि रोहित की चोट ज्‍यादा सीरियस न हो। रोहित जब मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनकी पत्‍नी रितिका सजदेह के चहरे पर चिंता साफ दिख रही थी।

पहले मैच में जड़ी थी फिफ्टी

इस सीजन रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्‍होंने अर्धशतक लगाया था। वानखेड़े में हिटमैन ने 38 गेंदों पर 78 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 6 हवाई फायर किए थे। इसके बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ रोहित ने 35 और राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ 5 रन बनाए। इन दोनों मैच में एमआई को हार मिली।

यह भी पढ़ें- MI vs RCB: Virat Kohli आज रचेंगे इतिहास! मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल करेंगे खास मुकाम

यह भी पढ़ें- MI vs RCB Preview: जीत की राह पर लौटने उतरेगी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आज होगा मुकाबला