Move to Jagran APP

IPL 2020 में दिखेगा रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज, प्रैक्टिस के दौरान लगाए चौके-छक्के

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आतिशी अंदाज दिखाई देने वाला है क्योंकि वह इस तरह की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 09:41 AM (IST)
IPL 2020 में दिखेगा रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज, प्रैक्टिस के दौरान लगाए चौके-छक्के
IPL 2020 में दिखेगा रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज, प्रैक्टिस के दौरान लगाए चौके-छक्के

अबू धाबी, एएनआइ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। मुंबई इंडियंस की सफलता का राज भारतीय टीम के दमदार ओपनर रोहित शर्मा हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को चार बार आइपीएल का खिताब जिताया है। मुंबई इंडियंस से ज्यादा आइपीएल खिताब किसी भी टीम ने नहीं जीते हैं।

loksabha election banner

बतौर कप्तान रोहित शर्मा शानदार रहे हैं मौजूदा आइपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक बार फिर से सामने से लीड करना चाहते हैं। इसके लिए रोहित तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर डालें तो हिटमैन यूएई में चौके-छक्कों की आंधी लाने वाले हैं, क्योंकि वे 6 महीने के बाद भी लय मे नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने आखिरी मैच न्यूजीलैंड में खेला था और फिर वे चोटिल हो गए थे।

फरवरी की शुरुआत में रोहित न्यूजीलैंड से भारत लौट आए थे और अपने पैर की मांसपेशियों में आए खिंचाव का इलाज करा रहे थे। इसी दौरान लॉकडाउन में उनको अच्छे से इस चोट से उबरने का मौका मिल गया, जिसका नतीजा आपके सामने हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर्स और टीम के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर प्रहार करते नजर आ रहे हैं। ऑफ साइड में कट मारना हो या फिर लेग साइड में पुल शॉट खेलना हो। रोहित के बल्ले से सब कुछ संभव है।

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा के ट्रेनिंग सेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लगातार 5 गेंदों का सामना किया है, जिसमें से दो गेंदों पर उन्होंने एरियल शॉट खेले हैं, जो जाहिर है कि छक्के के लिए जाएंगे, जबकि तीन गेंदों को उन्होंने ऑफ साइड में कट किया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा आइपीएल में किसी गेंदबाज पर रहम नहीं खाने वाले, क्योंकि यूएई में उनको मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सुधारना है। मुंबई ने यूएई में एक भी मैच नहीं जीता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.