Move to Jagran APP

क्रिस गेल से जरा सा पीछे हैं रोहित शर्मा पर छोड़ दिया मार्टिन गप्टिल को इस मामले में पीछे

रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर एक कमाल की उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 12:03 AM (IST)
क्रिस गेल से जरा सा पीछे हैं रोहित शर्मा पर छोड़ दिया मार्टिन गप्टिल को इस मामले में पीछे
क्रिस गेल से जरा सा पीछे हैं रोहित शर्मा पर छोड़ दिया मार्टिन गप्टिल को इस मामले में पीछे

 नई दिल्ली, जेएनएन। Indian vs West Indies t20 match: भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 मैच में अच्छी लय में दिखे पर वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित ने इस मैच में 25 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और अपनी इस इनिंग के दौरान दो छक्के लगाए। इन दो छक्कों के दम पर रोहित शर्मा अब टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वो सिक्सर किंग बनने से अब क्रिस गेल से बस थोड़े से पीछे हैं। 

loksabha election banner

गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित दूसरे नंबर पर आए

अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के नाम पर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 95 मैचों में अब तक कुल 104 चौके लगा चुके हैं। उन्होंने गप्टिल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 76 मैचों में अब तक कुल 103 छक्के लगाए हैं। अब रोहित टी 20 का सिक्सर किंग बनने से सिर्फ दो छक्के दूर हैं। एक छक्का लगाते ही वो गेल की बराबरी कर लेंगे जबकि दो छक्के लगाते ही वो गेल को पीछे छोड़ देंगे। वैसे लगता तो यही है कि रोहित बाकी के बचे दो मैचों में क्रिस गेल को पीछे छोड़ने में जरूर कामयाब हो जाएंगे। टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप तीन खिलाड़ी ये हैं।

क्रिस गेल- 58 मैच- 105 छक्के

रोहित शर्मा- 95 मैच-104 छक्के

मार्टिन गप्टिल- 76 मैच-103 छक्के

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.