विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'टीम कल्चर बिगाड़ सकते...', बतौर ODI कप्तान Rohit Sharma को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Published: Mon, 06 Oct 2025 11:49 AM (IST)

Rohit Sharma News रोहित शर्मा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि बतौर वनडे ...और पढ़ें

बतौर वनडे कप्तान Rohit Sharma बिगाड़ सकते थे टीम कल्चर
बतौर वनडे कप्तान Rohit Sharma बिगाड़ सकते थे टीम कल्चर

HighLights

  1. Rohit Sharma अगर वनडे कप्तान बने रहते तो टीम के कल्चर को बिगाड़ सकते- रिपोर्ट
  2. रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई
  3. रोहित शर्मा का वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर अभी पक्का नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma as ODI Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा को हमेशा शांत और कप्तानी से बढ़कर टीम के खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए देखा गया है, लेकिन उनको लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा बतौर वनडे कप्तान बने रहते तो वह टीम के कल्चर को बिगाड़ सकते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि सेलेक्टर्स नहीं चाहते थे कि रोहित अपनी सोच टीम में थोपे। उन्हें डर था कि रोहित टीम के कल्चर को बिगाड़ सकते हैं।

Rohit Sharma ड्रेसिंग रूम में अपनी सोच थोपते थे

दरअसल, बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ये कहा,

"रोहित (Rohit Sharma as ODI Captain) बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों पर अपनी सोच को थोपते है, लेकिन सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलना, वो भी उस फॉर्मेट में जिसमें आप सबके कम खेल रहे हैं, उससे टीम का कल्चर बिगड़ जाता।"

रिपोर्ट में ये भी रिवील हुआ कि कोच बनने के शुरुआती 6 महीने बाद तक गौतम गंभीर ने टीम में किसी तरह की दखल अंदाजी नहीं की और सब फैसला रोहित ने ही लिया। गंभीर ने टीम में दखलअंदाजी तब से शुरू किया जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ (घरेलू) और ऑस्ट्रेलिया (घर से बाहर) सीरीज में हारी।

गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित-विराट

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम में चुना गया है। रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है और शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।

रोहित-विराट को वनडे टीम में जगह तो मिली है, लेकिन उनका 2027 विश्व कप में खेलना अभी तय नहीं है। बता दें कि रोहित और विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और अब वह वनडे से संन्यास का एलान ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद करेंगे या कब करेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Rohit-Virat को अगर खेलना है 2027 Cricket World Cup, तो माननी होगी BCCI की ये शर्त

यह भी पढ़ें- रोहित 13 साल पहले जान गए थे जर्सी नंबर 77 का भविष्य, सोशल मीडिया पर पुराना पोस्ट हुआ वायरल