विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma Birthday: किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं रोहित और रितिका की लव स्टोरी, युवराज सिंह बने थे विलेन

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Sun, 30 Apr 2023 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2023 06:59 PM (IST)

Rohit Sharma and Ritika Love Story रोहित शर्मा और रितिका की लव स्टोरी किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है। ...और पढ़ें

Rohit Sharma and Ritika Love Story - Pic Credit- Twitter
Rohit Sharma and Ritika Love Story - Pic Credit- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की फील्ड पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले हिटमैन के दिल में रितिका बसती हैं। रोहित और रितिका की लव स्टोरी किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है। रोहित ने छह साल तक डेट करने के बाद रितिका को शादी के लिए स्पेशल अंदाज में प्रपोज किया था।

कैसी हुई रोहित और रितिका की मुलाकात

रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थीं और उसी दौरान एक एड शूट में उनकी मुलाकात हिटमैन से हुई थी। शुरुआत में रितिका को रोहित में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लगातार मिलते रहने पर दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। बता दें कि रितिका युवराज की चचेरी बहन भी लगती हैं और युवी ने रोहित को रितिका से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

खास अंदाज में किया रोहित ने रितिका को प्रपोज

रोहित शर्मा ने रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित और रितिका ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा और किसी को भी भनक नहीं लगने दी। साल 2015 में आईपीएल के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं और उसकी बाद उनका नाम रोहित के साथ जोड़ा जाने लगा। रोहित ने इसके बाद रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया।

रोहित रितिका को किसी रेस्तरां या फिर विदेशी टूर पर नहीं गए, बल्कि उन्होंने रितिका को प्रपोज करने के लिए उस जगह को चुना जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और उन्होंने घुटने के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रोहित के इस प्रपोजल का रितिका को कोई भी अंदाजा नहीं था। हालांकि, उन्होंने रोहित को हां में जवाब दिया।

साल 2015 में रचाई शादी

रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। बता दें कि रोहित और रितिका की शादी को स्पेशल बनाने के लिए अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की थी। रोहित और रितिका की एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ।