विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB vs DC Live Streaming: बेंगलुरु रहेगी विजयी रथ पर सवार या दिल्‍ली करेगी पलटवार? फ्री में ऐसे देखें लाइव रोमांच

Published: Fri, 17 Apr 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।

दिल्‍ली की नजर वापसी पर।

दिल्‍ली की नजर वापसी पर।

HighLights

  1. लगातर तीसरी जीत पर बेंगलुरु की नजर 

  2. बैक टू बैक हार के बाद आ रही दिल्‍ली 

  3. शनिवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा। 18वें सीजन की विजेता आरसीबी मौजूदा सीजन में चैंपियन की तरह ही खेल रही है।

रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं। आरसीबी अपने पिछले दो मैच जीतने के बाद दिल्‍ली से टकराने जा रही है। ऐसे में टीम की कोशिश विजयी रथ पर सवार रहने पर होगी।

वहीं बैक टू बैक जीत के साथ 19वें सीजन का श्रीगणेश करने वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स अपने पिछले 2 मैच गंवा चुकी है। ऐसे में अक्षर पटेल अब पलटवार के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि बेंगलुरु और दिल्‍ली का मुकाबला कहां खेला जाएगा? साथ ही टीवी और मोबाइल पर इस मैच को कैसे खेल सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला कब खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला शनिवार, 18 अप्रैल को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को मोबाइल पर जियो-हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, अन्‍य खबरें और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान आरसीबी ने 20 मुकाबले खेले हैं। वहीं दिल्‍ली 12 मुकाबले जीत पाई है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

फिल सॉल्‍ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्‍तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्‍मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण लगातार हो रहे असफल? हेड कोच जयवर्धने ने किया हैरानी भरा खुलासा

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर लगा ग्रहण, IPL 2026 में नहीं मिला कोई सफलता; 0 विकेट की चौंकाने वाली वजह का हुआ खुलासा