एक सर्वे में सर रवींद्र जडेजा घरेलू सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए
एक सर्वे में रवींद्र जडेजा को भारत के घरेलू सत्र का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इएसपीएन क्रिकइंफो द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में भारत के घरेलू सत्र का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। उन्हें इएसपीएन क्रिकइंफो के पाठकों द्वारा 20,500 से ज्यादा वोट डाले गए। इसके अलवा विशेषज्ञ पैनल के दस सदस्यों में से उन्हें छह वोट मिले।
पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजेरकर, अजित अगरकर और आकाश चोपड़ा आदि इस पैनल में शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ सहयोगी क्रिकेटर चुना गया, जबकि इंग्लैंड के हसीब हमीद सत्र के सर्वश्रेष्ठ पदार्पण करने वाले क्रिकेटर बने। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (8/50) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ सत्र के बेस्ट विजिटिंग प्लेयर बने।