विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मिथ की जगह राजस्थान में शामिल हो सकता है दक्षिण अफ्रीका का तूफानी बल्लेबाज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 09:59 PM (IST)

क्लासेन इन दिनों अच्छे फॉर्म में हैं और भारतीय रिस्ट स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

स्मिथ की जगह राजस्थान में शामिल हो सकता है दक्षिण अफ्रीका का तूफानी बल्लेबाज
स्मिथ की जगह राजस्थान में शामिल हो सकता है दक्षिण अफ्रीका का तूफानी बल्लेबाज

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉल टेंपरिंग मामले में फंसने के बाद आइपीएल 2018 से स्टीव स्मिथ बाहर हो चुके हैं। स्मिथ की जगह अब टीम में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को शामिल करने पर राजस्थान फ्रेंचाइजी विचार कर रहा है। राजस्थान की तरह से उन्हें टीम में शामिल करने के लिए बीसीसीआइ के पास रिक्वेस्ट भेज दी गई है। 

राजस्थान टीम के हेड जुबिन बरुचा स्मिथ की जगह दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन को अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहते थे। हालांकि क्लासेन से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिल अमला के नाम पर भी विचार किया गया था लेकिन सबकी सहमति विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लासेन पर ही बनी। टीम की तरफ से कहा गया कि हम चाहते हैं कि टीम में स्पिनरों को खेलने वाले अच्छे बल्लेबाज हों क्योंकि आइपीएल में दूसरी टीमों में काफी अच्छे स्पिनर्स हैं साथ ही हर गेम में उनकी अहम भूमिका होने वाली है। हालांकि एक वर्ष के बैन के बाद स्मिथ की टीम में वापसी हो जाएगी लेकिन हमने अगले तीन वर्षों को ध्यान में रखकर अपनी टीम बनाई है और हमारी योजना में क्लासेन पूरी तरह से फिट बैठते हैं। 

हेनरिक क्लासेन ने पिछले दिनों जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर थी उस वक्त वनडे सीरीज के दौरान भारतीय रिस्ट स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। क्लासेन से जब राजस्थान फ्रेंचाइजी ने आइपीएल में खेलने के लिए संपर्क किया तो वो हैरत में थे लेकिन उन्होंने अपनी सहमति तुरंत दे दी थी। उन्हें राजस्थान टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जा रहा है। टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जोस बटलर और संजू सैमसन के पास होगी। 

गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टिव स्मिथ से कप्तानी छिन ली गई थी और उनकी जगह टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया था। स्मिथ पर सीए ने एक वर्ष का बैन लगा दिया था जिसके बाद बीसीसीआइ ने घोषणा की थी कि वो आइपीेल में भी नहीं खेल सकते हैं।