विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वापसी को बेताब पृथ्वी शॉ, बारिश में प्रैक्टिस करते आए नजर; वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम में नहीं मिली है जगह

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 26 Jul 2023 08:06 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वापिस करने का हर तरीका अपना रहे हैं। कड़ी ...और पढ़ें

एक मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ। फाइल फोटो
एक मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने बारिश में प्रैटिक्स करते दिखे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बारिश में क्रिकेट खेलते हुए का एक वीडियो स्टोरी शेयर की है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वापिस करने का हर तरीका अपना रहे हैं। कड़ी मेहनत और प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। हालांकि, उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा था। अब उन्होंने एक टीम में वापसी का एक अनोखा तरीका अपनाया है।

बारिश में की प्रैक्टिस 

पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की है। इसमें वह बारिश में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पृथ्वी शॉ बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो- स्क्रीन ग्रैब पृथ्वी शॉ इंस्टाग्राम

आईपीएल में नहीं चला बल्ला

गौरतलब हो कि पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। 8 मैच में केवल 106 रन बनाए हैं, जिसमें 13.25 की औसत से एक अर्धशतक और 124.70 की स्ट्राइक रेट शामिल है।

दिलीप ट्रॉफी में जड़ा था अर्धशतक

वहीं, हाल ही में समाप्त हुई दिलीप ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने वेस्ट जोन के लिए खेला था। उन्होंने फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए 101 गेंद में 65 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उनका प्रयास निष्फल रहा, क्योंकि वेस्ट जोन 75 रन के स्कोर से खिताबी मुकाबला हार गया।