Move to Jagran APP

सरदार और झांझरिया बने खेल रत्न, नीता अंबानी भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित

यह पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर दिए गए।

By Bharat SinghEdited By: Published: Tue, 29 Aug 2017 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 06:38 PM (IST)
सरदार और झांझरिया बने खेल रत्न, नीता अंबानी भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित
सरदार और झांझरिया बने खेल रत्न, नीता अंबानी भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खेल जगत की कई हस्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में खेत रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल प्रोत्साहन समेत कई पुरकार दिए गए। आइए एक नजर डालते हैं कि खेल जगत की किस हस्ती को क्या सम्मान मिला। 

loksabha election banner

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को खेल रत्न से सम्मानित किया।

व्यवसायी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। 

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और गोल्फर एसएसपी चौरसिया को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।  

पैरा एथलीट थंगावेलु मरियप्पन को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था, पर वह व्यस्त होने के चलते इस सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके।

बैटमिंटन कोच जीएसएसवी प्रसाद को द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.