इस कैरेबियाई धुरंधर को चुना गया मुंबई इंडियंस का कप्तान
धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को चैंपियंस लीग टी-20 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। पोलार्ड को नियमित कप्तान रोहित शर्मा की
मुंबई। धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को चैंपियंस लीग टी-20 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। पोलार्ड को नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो अंगुली में फ्रेक्चर और कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस क्वालीफायर्स में खेलेगा। उसका पहला मैच लाहौर लायंस से होगा।
पोलार्ड पिछले तीन सत्र से मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाडिय़ों में शामिल रहे हैं। पोलार्ड ने रायपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रोहित टीम की अगुआई करने में सक्षम नहीं हैं और मैं इस अवसर पर उनकी जल्द वापसी की काम करता हूं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना बड़ा सम्मान है। मैं टीम प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं जानता हूं कि हमसे काफी उम्मीद की जा रही है। हालांकि मुझे पूरा विश्वास है कि टीम के रूप में हम किसी भी चुनौती से निबटने के लिए तैयार हैं। हम खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं।'