Move to Jagran APP

ग्रह-नक्षत्र तो कर रहे टीम इंडिया की जीत की तरफ इशारा

क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में आज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सेमी फायनल का मुकाबला है। ज्‍योतिष गणना के मुताबिक गुरुवार के मैच में ग्रह टीम इंडिया के साथ नजर आ रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 09:31 AM (IST)
ग्रह-नक्षत्र तो कर रहे टीम इंडिया की जीत की तरफ इशारा

ग्वालियर। क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी फायनल का मुकाबला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक गुरुवार के मैच में ग्रह टीम इंडिया के साथ नजर आ रहे हैं। भारत का जन्म लग्न वृषभ और राशि कर्क है।

loksabha election banner

26 मार्च के दिन चंद्रमा लग्न में उच्च का रहेगा। साथ ही जन्म राशि से चंद्रमा 11वां रहेगा। वर्तमान में गुरु का गोचर भ्रमण भारत की जन्म राशि कर्क में ही चल रहा है। यह स्थिति विश्वकप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को विजय दिलाएगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का स्कोरबोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

धोनी को मिलेगा यश
आचार्य पंडित सुनील जोशी जुन्नरकर के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान के प्रचलित नाम महेंद्र सिंह धोनी की राशि सिंह है। मैच वाले दिन उनकी राशि का चंद्रमा 10वां रहेगा। उनकी जन्म राशि कन्या है। इसी दिन 9वां चंद्रमा उनके भाग्य स्थान पर रहेगा। इसकी वजह से चंद्रमा कैप्टन कूल को यश प्रदान करेगा। धोनी का जन्म लग्न धनु है। वह अपनी उच्च राशि में वक्रीय है। जन्म राशि में गुरु का भ्रमण 11वां होने से वह जीत दिलाने में सक्षम रहेगा।

क्लार्क के ग्रह हरवाएंगे आस्ट्रेलिया को
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क की राशि मिथुन है। मिथुन राशि में मैच वाले दिन चंद्रमा 12वां रहेगा। यही आस्ट्रेलिया की पराजय का कारण बनेगा।

क्रिकेट विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.