PBKS vs RR Pitch Report: पंजाब का पलड़ा भारी, मुल्लांपुर की पिच पर राजस्थान की आज अग्निपरीक्षा
PBKS vs RR Pitch: आज आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

PBKS vs RR Pitch Report: किसके हक में होगी मुल्लांपुर की पिच?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings vs Rajasthan Royals Pitch Report: IPL 2026 का 40वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत कर ली है। अब राजस्थान से आज सामना करते हुए टीम जीत की लय बरकरार रखकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का करना चाहेगी।
वहीं, दूसरी तरफ रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स 8 मैच में 5 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी। ऐसे में RR की टीम आज जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में मुल्लांपुर की पिच गेंदबाज या बल्लेबाज, किसके हक में होगी, आइए जानते हैं।
PBKS vs RR का मैच आज
मैच: पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, 40वां मैच IPL 2026
तारीख और समय: मंगलवार, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
वेन्यू: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर
लाइव: जियोस्टार नेटवर्क और जियोहॉटस्टार
किसके हक में होगी पिच?
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। यहां अक्सर 200+ का स्कोर बनता है। सतह पर अच्छा उछाल और कैरी है, जिससे गेंद बल्ले पर आराम से आती है। बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। गेंदबाजों को विकेट के लिए मेहनत करनी होगी। वैरिएशन और स्मार्ट लेंथ से ही रन रोक पाएंगे।
PBKS vs RR: कितनी बार आमने-सामने?
दोनों टीमों के बीच अब तक 30 T20 मैच हुए हैं। इसमें राजस्थान ने 17 और पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। 21 अप्रैल 2008 को पहला मैच RR ने जीता था। आखिरी भिड़ंत 18 मई 2025 को हुई, जिसमें PBKS को जीत मिली।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
PBKS- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहाल वढेरा
RR- यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में किसका पलड़ा भारी?
पंजाब का टॉप ऑर्डर फॉर्म में है और घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। राजस्थान के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक्स-फैक्टर होंगे। उनका स्ट्राइक रेट 234+ है। पंजाब की टीम अंक तालिका में 13 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि आरआर की टीम चौथे स्थान पर है।
