Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025: लीग में खेलने के लिए तरस रहे हैं पाकिस्‍तानी खिलाड़ी! जानें आखिरी बार किन प्‍लेयर्स ने खेला था आईपीएल

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 06:41 PM (IST)

    IPL 2025 mega auction इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अगले साल शुरू होना है लेकिन इसके लिए मेगा ऑक्‍शन इसी महीने के अंत में होगा। IPL 2025 का मेगा ऑक्‍शन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 46 प्‍लेयर रिटेन किए हैं। ऐसे में नीलामी में अधिकतम 204 प्‍लेयर की ही किस्‍मत खुल सकती है।

    Hero Image
    24 और 25 नवंबर को होगा मेगा ऑक्‍शन। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अगले साल मार्च-अप्रैल में शुरू हो सकता है। हालांकि, IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्‍शन होगा। ऑक्‍शन के लिए कई दिग्‍गज मैदान में हैं। वहीं सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर 46 प्‍लेयर को रिटेन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन प्‍लेयर्स पर सभी टीमों ने कुल 558.5 करोड़ रुपये खर्च किए। ऐसे में अब मेगा ऑक्‍शन में अधिकतम 204 प्‍लेयर्स ही बिक सकते हैं। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। एक फ्रेंचाइजी अपने स्‍क्वॉड में अधिकतम 25 प्‍लेयर ही रख सकती है।

    ये पाकिस्‍तानी प्‍लेयर खेल चुके आईपीएल

    जब भी आईपीएल ऑक्‍शन की बात आती है तो पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स की चर्चा भी होने लगती है। पाकिस्‍तान खिलाड़ी सालों से आईपीएल खेलने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि पड़ोसी देश के प्‍लेयर्स ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट टीम लीग में हिस्‍सा ना लिया हो। शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, शाहिद आफरीदी समेत कई पाक प्‍लेयर इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। लीग में पाकिस्‍तान के कुल 11 प्‍लेयर खेल चुके हैं। ये सभी प्‍लेयर आईपीएल के पहले सीजन यानी कि 2008 में खेले थे।

    IPL 2025 मेगा ऑक्‍शन एक नजर में

    • IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्‍शन 24 और 25 नवंबर को होगा।
    • IPL 2025 का मेगा ऑक्‍शन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा।
    • नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों को रजिस्‍ट्रेशन कराया है।
    • इनमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
    • 1224 अनकैप्ड, 320 कैप्ड और एसोसिएट देशों के 30 क्रिकेटर हैं।
    • ऑक्‍शन के मैदान में 48 कैप्ड भारतीय प्‍लेयर भी उतर रहे हैं।
    • ऑक्‍शन से पहले 10 फ्रेंचाइजी ने 46 प्‍लेयर को रिटेन किया है।
    • मेगा ऑक्‍शन में अधिकतम 204 प्‍लेयर ही बिक सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: सऊदी अरब में सजेगी प्‍लेयर्स की मंडी, 1574 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्‍मत, जानें नीलामी से जुड़ी A To Z जानकारी

    IPL 2008 में हिस्‍सा लेने वाले पाकिस्‍तानी क्रिकेटर

    • शोएब मलिक
    • शाहिद आफरीदी
    • मिस्बाह उल हक
    • सलमान बट
    • शोएब अख्तर
    • मोहम्मद हफीज
    • उमर गुल
    • कामरान अकमल
    • यूनुस खान
    • सोहेल तनवीर
    • मोहम्मद आसिफ

    इन फ्रेंचाइजी के लिए खेले पाकिस्‍तानी प्‍लेयर

    • कोलकाता नाइटराइडर्स: मोहम्मद हफीज, उमर गुल, सलमान बट, शोएब अख्तर।
    • राजस्‍थान रॉयल्‍स: सोहेल तनवीर, कामरान अकमल, यूनुस खान।
    • दिल्‍ली कैपिटल्‍स: मोहम्मद आसिफ, शोएब मलिक।
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: मिस्बाह उल हक।
    • डेक्कन चार्जर्स: शाहिद आफरीदी।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: सऊदी अरब में सजेगी प्‍लेयर्स की मंडी, 1574 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्‍मत, जानें नीलामी से जुड़ी A To Z जानकारी

    comedy show banner
    comedy show banner