शोएब अख्तर ने ऐसे उड़ाया आशीष नेहरा का मजाक, आपको अच्छा नहीं लगेगा
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाद आशीष नेहरा का मजाक उड़ाया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा का मजाक उड़ाया है। अख्तर के साथ भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी थे। हरभजन और अख्तर एक कॉमेडी शो में जज हैं। उन्होंने इस बार नेहरा को अपने निशाने पर लिया है।
इन दोनों के कॉमेडी शो का नाम है- 'मजाक-मजाक में'। इस बार उन्होंने आशीष नेहरा के बारे में जो कहा, कई लोगों को लग रहा है कि उन्होंने कॉमेडी के चक्कर में सीमाएं लांघ दी हैं।
दरअसल भज्जी और अख्तर के शो में एक प्रतिभागी अख्तर, हरभजन और नेहरा को लेकर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। तभी अख्तर ने आशीष नेहरा के शरीर को लेकर उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। अख्तर ने कहा, 'नेहरा को अपने दांतों की वजह से हमेशा किस करने में प्रॉब्लम होती होगी। उन्हें साइड से किस करना पड़ता होगा। वह कहते होंगे डियर आइ लव यू, जरा साइड होना, किस करना है।'
अख्तर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'अगर कोई वेल में गिर जाता था तो हम नेहरा से कहते थे कि उसे अपने दांतों से उठा ले। मेरी मां मुझे हाथ पकड़ कर कहीं ले जाती थीं, उसकी मां उसके दांत पकड़ कर ले जाती होगी।' इसके बाद अख्तर ने कहा, 'सॉरी यार आशीष नेहरा।' भज्जी भी अख्तर के साथ हंस रहे थे।
क्रिकेट की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करेंShoaib Akhtar making fun of Ashish Nehra, went overboard I think even though they are friends pic.twitter.com/DoJPJi8z2K
— Ghumman (@Emclub7) September 11, 2016