विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs NZ Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं दूसरा T20I मैच, भारत में देखने के लिए करना होगा यह काम

Published: Sat, 20 Apr 2024 02:26 PM (IST)

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच शनिवार को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच

HighLights

  1. पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
  2. रावलपिंडी में होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
  3. जानें इस मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच शनिवार को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्‍तान टीम की कप्‍तानी बाबर आजम करेंगे जबकि न्‍यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में होगी।

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड को उम्‍मीद होगी कि दूसरे मुकाबले में बारिश विलेन नहीं बने। दोनों टीमों के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल दो गेंदें फेंकी जा सकी थी, जिसमें न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर दो रन था। पाकिस्‍तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप को देखते हुए अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग 11 आजमाना चाहेगी और उसके लिए अच्‍छी खबर है कि मोहम्‍मद आमिर व इमाद वसीम संन्‍यास से लौट आए हैं।

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रोमांचक होने की उम्‍मीद है। चलिए जानते हैं कि इस मैच का भारत में लाइव प्रसारण व ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टी20I मैच, फैंस के हाथ लगी निराशा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I शनिवार 20 अप्रैल को रात 8:00 बजे खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I कहां होगा?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी, पाकिस्तान में होगा।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण टेलीविजन पर कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा।

भारत में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देखें?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Mohammad Rizwan के निशाने पर होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक झटके में कोहली-बाबर को छोड़ देंगे पीछे