विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ के खिलाफ T20 दौरे के PAK ने किया टीम का ऐलान, 25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को मिली जगह

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Wed, 20 Dec 2023 04:06 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान की टीम ने अगले साल 12 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया। फोटो- एक्स
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया। फोटो- एक्स

HighLights

  1. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया
  2. पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय स्क्वाड का एलान किया है
  3. 25 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Team announced squad for New Zealand: पाकिस्तान की टीम ने अगले साल 12 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 17-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

टीम में आजम को मिली जगह-

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने 25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को टीम में जगह दी है। इसके साथ ही बल्लेबाज मोहम्मद हारिस और स्पिनर ऑलराउंडर को टीम में जगह नहीं दी गई है। सीरीज से हारिस को आराम दिया है।एडी की चोट के कारण शादाब इन दिनों अपने रिहैब से गुजर रहे हैं।

इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह-

इसके चलते शादाब को फिट होने के लिए अभी 2 हफ्ते और लग सकते हैं। ऐसे में सिलेक्शन कमेटी ने अनकैप्ड खिलाड़ी उसामा मीर, हसीबुल्लाह खान और अब्बास अफरीदी को जगह दी है। इन खिलाड़ियों के इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: "शेन वार्न की बराबरी..." कप्तान Cummins ने Nathan Lyon के टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने पर दिया बड़ा बयान

क्या बोले चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज-

हारिस को आराम देने पर मुख्य सेलेक्टर वहाब रियाज ने कहा कि "भविष्य में शादाब के साथ योजनाओं के चलते हारिस को आराम दिया गया है। शादाब टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं और वह व्याइट गेंद क्रिकेट में स्पेशलिस्ट है। इसके बाद उन्होंने नसीम शाह, इहसानुल्लाह खान और मोहम्मद हसनैन की गैरमौजूगी के कारण पाकिस्तान के पास तेज गेंदबाजों की कमी हो गई है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि नसीम रिहैब के लिए एकेडमी में हैं।" 

आजम को लेकर बोले वहाब-

दूसरी ओर वहाब और उनकी कमेटी आजम को एक "प्रभावशाली खिलाड़ी" के रूप में देखते हैं। कमेटी ने उनके टैलेंट के लिए खिलाड़ी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 25 साल के खिलाड़ी को अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: जीत के बाद Mitchell Marsh ने स्टेडियम में मौजूद फैन को दिया अनोखा गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो