यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Imran Khan Jailed: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को हुई 10 साल की जेल, इस केस में स्पेशल कोर्ट ने ठहराया दोषी
इमरान खान को स्पेशल कोर्ट ने साइफर केस में 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि इमरान अभी ऊपरी कोर्ट ...और पढ़ें

HighLights
- इमरान खान को हुई 10 साल की सजा
- सिफर केस में स्पेशल कोर्ट ने ठहराया दोषी
- पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को भी हुई 10 साल की सजा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को साइफर केस में स्पेशल कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। इमरान के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद भी इस केस में नपे हैं और उन्हें भी 10 साल की सजा हुई है।
इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। स्पेशल कोर्ट का यह फैसला इमरान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री आगामी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे।
इरमान खान को 10 साल की सजा
इमरान खान को स्पेशल कोर्ट ने साइफर केस में 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इमरान अभी ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकते हैं, लेकिन सेना के उनके प्रति रवैये को देखते हुए इमरान को राहत मिलने के आसार बेहद कम नजर आते हैं। इमरान इस मामले में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और वह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
सिफर केस क्या है?
इरमान खान को सिफर केस में 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल, सिफर केस देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इमरान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इमरान के साथ-साथ इस केस में पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद भी दोषी पाए गए हैं।
प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद इमरान ने अमेरिका पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान का कहना था कि वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तान एंबेंसी ने उनको गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपने फायदे के लिए गुप्त बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था, जिससे सिफर का नाम दिया गया था।
1992 में पाकिस्तान को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन
इमरान खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को साल 1992 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इमरान की अगुआई में पाकिस्तान ने फाइनल में इंग्लैंड को पटखनी देते हुए पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इमरान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमाल का रहा था।
