विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, ICC ने काटे अंक और 40 प्रतिशत मैच फीस

Published: Fri, 15 May 2026 03:27 PM (IST)

पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद अब आईसीसी ने पाकिस्तान को दोहरा झटका दिया है।

पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका

पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार दी थी। ये पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार थी। इस हार से पाकिस्तान क्रिकेट टीम काफी निराश थी और अब उसको दो बड़े झटके लगे हैं। ये झटके उसे आईसीसी ने दिए हैं।

आईसीसी ने पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तगड़ा झटका दिया है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने पाकिस्तान के आठ डब्ल्यूटीसी अंक काटे हैं। इतना ही नहीं उसकी 40 प्रतिशत मैच फीस भी आईसीसी ने काटी है जिसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम सदमे में है।

ये है वजह

आईसीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी ने बताया है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ये सजा धीमी ओवर गति के कारण मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम तय समय से आठ ओवर पीछे थी और इसी कारण उसे ये सजा मिली है।

आईसीसी ने बयान में कहा, "पाकिस्तान पर 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में आठ अंक काटे गए हैं।"

इसके बाद पाकिस्तान के डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में चार अंक हो गए हैं और वह आठवें स्थान पर है।

ये है नियम

पाकिस्तान को ये सजा मैच रेफरी जैफ क्रो ने दी है। आईसीसी के बयान के मुताबिक पाकिस्तान ने आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया है जिसके तहत खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के कारण प्रति ओवर के हिसाब से पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11.2 के मुताबिक, टीम जितने ओवर पीछे रहती है उतने अंक उसके काटे जाते हैं। ऐसे में पाकिस्तान आठ ओवर पीछे थी तो उसके आठ अंक काटे गए। पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने अपने गलती मानी है और दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें- WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान से आगे निकला भारत, बांग्लादेश की जीत के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश ने कर दी पाकिस्तान की फजीहत, घर में बुलाकर पहली बार दी शिकस्त