Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी

ICC vs PCB T20 World Cup 2026 : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने ये निर्णय लिया कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। हालांकि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

By Priyanka Joshi Mon, 02 Feb 2026 09:57 PM (IST)
Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार

Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Forfeit India T20 World Cup Match Highlights: टी-20 विश्व कप से पहले जबरदस्त ड्रॉमा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने ये घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। हालांकि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मैच भारत के खिलाफ खेलना था। ये फैसला पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद लिया है। हालांकि, इसको लेकर अब कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरकार के आदेश का पालन करेगी



2 Feb 20268:55:39 PM

Pakistan T20 World Cup 2026 Row Live: सलमान अली आगा का बयान

पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। इस मामले पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुबंध से बंधे हुए हैं और हम वही करेंगे, जो सरकार हमें कहेगी।

2 Feb 20268:14:05 PM

Pakistan T20 World Cup 2026 Row Live: एहसान मानी का बयान

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मानी ने कहा है कि आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान में 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी न खेलने के फैसले का हवाला दिया है, जिसे भारत ने सरकार का फैसला बताया था। इसी आधार पर मानी का तर्क है कि आईसीसी भारतीय मैच का बहिष्कार करने के लिए पीसीबी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है।

2 Feb 20267:07:16 PM

Pakistan T20 World Cup 2026 Row Live: नॉकआउट को लेकर फैसला

भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले का बायकॉट करने के बाद पाकिस्तान ने नॉकआउट मैच को लेकर बड़ा फैसला किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत और पाकिस्तान का नॉकआउट स्टेज में मुकाबला होता है, तो पाकिस्तानी टीम सरकार के आदेश का ही पालन करेगी।

2 Feb 20265:29:08 PM

Pakistan T20 World Cup 2026 Row Live: आईसीसी बोर्ड की बैठक नहीं

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अब तक इस मामले पर आईसीसी की तरफ से कोई बैठक नहीं की गई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी बोर्ड की अब तक कोई बैठक नहीं हुई है क्योंकि पीसीबी ने आईसीसी को इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक पत्र नहीं लिखा है।

2 Feb 20264:42:08 PM

Pakistan T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका के लिए भरी उड़ान

Pakistan squad departs for Sri Lanka 🇵🇰✈️ https://t.co/UVBBLmWwED

— Hussain. (@heyhussain_) February 2, 2026
2 Feb 20262:57:44 PM

Pakistan T20 World Cup Row Live: आईसीसी के साथ BCCI

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी के साथ औपचारिक चर्चा होने तक भारतीय बोर्ड इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

शुक्ला ने कहा कि आईसीसी ने एक कड़ा बयान जारी किया है और खेल भावना के बारे में बात की है। हम आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं। आईसीसी से बात होने तक बीसीसीआई इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

2 Feb 20262:53:34 PM

ICC vs PCB Live: हरभजन सिंह ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना... पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। इसमें कोई तर्क नहीं है। यही पाकिस्तान सरकार और यही पीसीबी है जो कुछ समय बाद कहेगी कि विवाद असल में बांग्लादेश का था, आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था और हम खेलने और मामले को सुलझाने के लिए तैयार थे। ये लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया एक पूरा ड्रामा है। वे ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं"

2 Feb 20261:40:03 PM

ICC vs PCB: पीसीबी को भारी नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आईसीसी के टोटल रेवेन्यू का 5.75% हिस्सा मिलता है, जो लगभग 34.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष है। ये रेवेन्यू आईसीसी के नियमों का पालन, विश्वसनीयता और भागीदारी पर निर्भर करता है।

2 Feb 202612:52:26 PM

Pakistan Boycott India Match Live: भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए नुकसान

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होता है, तो विज्ञापन, टिकटों की बिक्री और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से होने वाली लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई डूब जाएगी। ये दोनों देशों के लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। बता दें कि भारत दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। 200 करोड़ का नुकसान भारत को खलेगा तो सही, लेकिन इससे उनके काम रुकेंगे नहीं। वे इसे झेल सकते हैं।

जबकि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति वैसी नहीं है। उनके लिए ये पैसा बहुत मायने रखता है। मैच न होना उनके लिए किसी बड़े झटके जैसा होगा जिससे उबरना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। पाकिस्तान को हर साल लगभग 285 करोड़ रुपये ($34.51M) मिलते हैं। लेकिन ये पैसा तभी मिलता है जब बोर्ड- सारे नियमों का पालन करे, मैचों में हिस्सा ले और
अपनी विश्वसनीयता बनाए रखे।

2 Feb 202612:18:17 PM

IND vs PAK Match Live Updates: पाकिस्तान के कप्तान का आया रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच के बहिष्कार के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। आगा से इस 'बहिष्कार' के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ये खिलाड़ियों के नियंत्रण से बाहर है, क्योंकि ये पूरी तरह से सरकार का फैसला है। हालांकि, उन्होंने कहा कि क्रिकेटर सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे।

2 Feb 20261:19:27 PM

Pakistan Boycott India T20 World Cup Live: 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच केवल एक खेल नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़ा बिजनेस है। इस एक मैच की कीमत लगभग 4500 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें सिर्फ टिकटों की बिक्री ही नहीं, बल्कि टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन, बड़ी कंपनियों की स्पॉन्सरशिप और दुनिया भर में होने वाले कारोबार शामिल हैं। क्रिकेट की दुनिया में कोई भी दूसरा मैच इतनी कमाई नहीं कर सकता।

टीवी या मोबाइल पर जब आप मैच देखते हैं, तो बीच में आने वाला सिर्फ 10 सेकंड का विज्ञापन दिखाने के लिए कंपनियों को 25 से 40 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

जो कंपनियां मैच दिखाने के अधिकार (Broadcasting Rights) खरीदती हैं, उनके लिए ये मैच पूरे टूर्नामेंट की जान होता है। अगर यह मैच न हो, तो टूर्नामेंट को होने वाला बड़ा मुनाफा खत्म हो सकता है।

2 Feb 202611:57:07 AM

Pakistan boycott India t20 World Cup LIVE: आईसीसी लेगा एक्शन

सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान अपना फैसला नहीं बदलता है, तो उस पर ये तीन बड़ी गाज गिर सकती हैं-

  • पूर्ण सदस्य का निलंबन (Full Suspension): 1970 के दशक में जैसे साउथ अफ्रीका को बैन किया गया था, वैसे ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह बाहर किया जा सकता है।
  • PSL पर ताला: विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए एनओसी (NOC) नहीं दी जाएगी। इससे पाकिस्तान की सबसे बड़ी लीग बर्बाद हो सकती है।
  • करोड़ों का नुकसान: आईसीसी पाकिस्तान को मिलने वाले सालाना रेवेन्यू (लगभग $34.5 मिलियन) पर रोक लगा सकती है, जो पाकिस्तान बोर्ड की रीढ़ की हड्डी है। 
2 Feb 202611:55:01 AM

Ind vs pak match live update: आईसीसी की बैठक

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर चर्चा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। ये बैठक 48 घंटों के भीतर होगी।

2 Feb 202611:51:53 AM

Pakistan boycott India t20 World Cup LIVE: आईसीसी प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी टीम इंडिया

बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी द्वारा मैच रद करने के फैसले का इंतजार करेंगे।

2 Feb 202610:46:50 AM

ICC vs PCB T20 World Cup 2026 Live Updates: आईसीसी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। आईसीसी ने कहा, "हमने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें टीम को टी-20 विश्व कप में चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी हमें पीसीबी की ओर से औपचारिक सूचना नहीं मिली है। चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति किसी वैश्विक खेल आयोजन की बुनियादी अवधारणा से मेल नहीं खाती, जहां सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिस्पर्धा करनी होती है। आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और किसी एक मैच या प्रतिद्वंद्वी से दूरी बनाना प्रतियोगिता की पवित्रता और भावना को कमजोर करता है।"

2 Feb 202610:43:08 AM

Pakistan Forfeit India T20 World Cup Match Live Updates: पाकिस्तान के बहिष्कार का कारण क्या?

पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मैच भारत के खिलाफ खेलना था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया कि वो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। बांग्लादेश ने 'सुरक्षा चिंताओं' का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच भारत से कहीं और शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया।

2 Feb 202610:24:28 AM

Pakistan T20 World Cup Row Live: जानिए पाकिस्तान सरकार ने क्या घोषणा की?

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, "पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"

2 Feb 202610:21:06 AM

Pakistan Boycott India match Live Updates: स्वागत है आपका दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में

2026 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले से जुड़ी हर एक अपडेट की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। पाकिस्तान सरकार ने रविवार यानी 1 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us