विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup Squad: ओमान ने आकिब इलियास को बनाया कप्तान, रोहित को नेपाल की कमान

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 01 May 2024 11:48 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा करनी शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

ओमान और नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान किया।
ओमान और नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान किया।

मस्कट, प्रेट्र। तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही ओमान की टीम ने बुधवार को आकिब इलियास को आगामी टी-20 विश्व कप में कप्तान नियुक्त किया। कप्तानी सौंपे जाने पर आकिब ने कहा कि ये बड़ी जिम्मेदारी है और मैं कोशिश करूंगा की टीम ज्यादा से ज्यादा मैच जीते। पूर्व कप्तान जीशान मकसूद को भी टीम में शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान की टीम: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फय्याज बट, शकील अहमद।

रोहित पौडेल को नेपाल टीम की कमान

नेपाल ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का एलान कर दिया। ऑलराउंडर रोहित पौडेल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ज्यादातर खिलाड़ियों का चयन एसीसी प्रीमियर कप और वेस्टइंडीज ए के विरुद्ध प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। नेपाल चार जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें- ICC T20I Ranking: खतरे में सूर्यकुमार की कुर्सी? बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग; यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की टीम : रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करन केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अबिनाश बोहारा, सागर धकल और कमल सिंह ऐरी।

यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: 36 साल के इस खिलाड़ी ने IPL में डेब्यू कर रचा इतिहास, मथीशा पथिराना की जगह प्लेइंग इलेवन में मिली जगह