न्यूजीलैंड-श्रीलंका चौथा वनडे मैच वर्षा की भेंट चढ़ा
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चौथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच वर्षा की भेंट चढ़ गया। न्यूजीलैंड की पारी में 9 ओवर डलने के बाद वर्षा शुरू हो जाने की वजह से खेल नहीं हो पाया। पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और
नेल्सन। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चौथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच वर्षा की भेंट चढ़ गया। न्यूजीलैंड की पारी में 9 ओवर डलने के बाद वर्षा शुरू हो जाने की वजह से खेल नहीं हो पाया। पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और अंतिम वनडे मंगलवार को होगा।
वर्षा के कारण खेल तीन घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ जिसके चलते ओवरों की संख्या को घटाकर 24-24 कर दिया गया था। इसके बाद जब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 75 रन बनाए थे तभी वर्षा के चलते खेल फिर रोकना पड़ा। इसके बाद खेल शुरू नहीं हो पाया। मार्टिन गप्टिल ने दुष्मंथा चमीरा द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर में तीन छक्के लगाए। थिसारा परेरा ने टॉम लाथम (9) को आउट कर घरेलू टीम को पहला झटका दिया। कुलसेकरा ने गप्टिल (27) को एलबीडब्ल्यू किया। मॅक्कुलम की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे केन विलियम्सन (12) चमीरा को रिटर्न कैच दे बैठे। रॉस टेलर 20 और हैनरी निकोलस 4 रन बनाकर क्रीज पर थे जब वर्षा शुरू हो गई।