विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, युवाओं के लिए है प्रेरणा
इस समय भारत और श्रीलंका बीच पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
नई दिल्ली,जेएनएन। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। विराट अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा बहुत संजीदा रहते हैं। उनकी फिटनेस विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिनी जाती है। इस फिटनेस को बनाए रखने के लिए विराट जिम और ग्राउंड में जमकर पसीना बहाते हैं। विराट कोहली आज के युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं।
विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एब्स की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। जिसे अब तक कई बार रिट्वीट किया जा चुका हैं। इस वीडियो को युवाओं को संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि वे भी अपनी फिटनेस का ध्यान रखें। बता दें कि इस समय भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
Never stop working hard. 💪Make everyday count! 💯✌ pic.twitter.com/EVYp2mx6L2— Virat Kohli (@imVkohli) August 28, 2017
जंक फूड्स से तौबा
विराट कोहली की फिटनेस का राज है जंक फूड्स से दूरी। विराट खुद को फिट रखने के लिए जंक फूड्स से दूर ही रहते हैं। वह फास्ट फूड और बाहर का कुछ भी अनहेल्दी खाना नहीं खाते हैं।
फ्रांस का पानी पीते है विराट कोहली
अच्छी सेहत और अच्छी फिटनेस रखने के लिए विराट कोहली फ्रांस का पानी पीते है। इसलिए विराट कोहली भी खाने से ज्यादा पानी पीने को ध्यान रखते हैं और सिर्फ मिनरल वॉटर ही पीते हैं। वह ज्यादातर एवियन वॉटर पीते हैं जोकि फ्रांस से आता है।