यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nepal Cricket ने रचा इतिहास, UAE को हराकर Asia Cup 2023 में बना ली जगह; इन 6 टीमों के बीच होगा महामुकाबला
एशिया कप 2023 में क्वालिफाई करते हुए नेपाल ने इतिहास रच दिया है। एसीसी कप के फाइनल मुकाबले में यूएई ...और पढ़ें

नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया के सबसे बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलने के लिए नेपाल टीम तैयार है। 1 मई को नेपाल क्रिकेट ने एक इतिहास रच दिया। नेपाल क्रिकेट टीम ने पहली बार एशिया कप में जगह बना ली है।
एसीसी कप के फाइनल मुकाबले में यूएई को हराकर नेपाल ने एशिया कप 2023 में जगह बना ली है। नेपाल ने यूएई को 7 विकेट से हरा दिया।
नेपाल की ओर से 17 वर्षीय गुलशन कुमार झा ने 84 गेंदों पर शादार 67 रनों की पारी खेली। बता दें कि इस मैच का फैसला रिजर्व डे के दिन आया। इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 117 रन ही बना सकी। नेपाल ने 30.2 ओवर्स में इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया।
एशिया कप में खेलने वाले टीमों की सूची
एशिया कप के ग्रुप ए में नेपाल टीम ने अपनी जगह बनाई है। मालूम हो कि एशिया कप में 5 टीमों पहले से तय थी। ये पांच टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान। वहीं, छठी टीम नेपाल बन चुकी है।
रातो र चन्द्र सुर्य
जङ्गी निशान हाम्रो !! 🇳🇵
We are the CHAMPIONS of the #ACCPremierCup!
A day filled with pride and the players filled with passion!
Nepal beats UAE to progress through to the Asia Cup with a fantastic performance from Nepal.#NEPvUAE | #RoadToAsiaCup | #weCAN pic.twitter.com/lwtOsR8Q5e
— CAN (@CricketNep) May 2, 2023
एशिया कप के आयोजन को लेकर है विवाद
हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि एशिया कप 2023 किस देश में आयोजित किया जाएगा। क्योंकि आईसीसी ने इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में आयोजित किया है। लेकिन कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने पाकिस्तान में टीम इंडिया की सुरक्षा पर चिंता जताई थी। हालांकि, मैच का वैन्यू कहीं भी हो नेपाल टीम ने एशिया कप में क्वालिफाई करके वाकई एक इतिहास रच दिया है।
