विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीसीआई ने मुथूट फिनकॉर्प के साथ शुरू किया भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; 2028 तक डील पक्की

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:17 AM (IST)

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए बीसीसीआई के साथ 2028 तक टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण, तिरुवनंतपुरम: मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा कदम रखते हुए भारत में खेले जाने वाले घरेलू क्रिकेट के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की है। यह साझेदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ कंपनी के जुड़ाव को और व्यापक बनाती है।

इस करार के तहत मुथूट फिनकॉर्प भारत में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों और प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं से जुड़ेगा। इसमें पुरुष और महिला सीनियर राष्ट्रीय टीमों के अलावा इंडिया-ए, इंडिया-बी, अंडर-19 टीमों तथा अन्य नामित टीमों के मुकाबले शामिल हैं।

इन टूर्नामेंट्स में भी आएगी नजर

रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी इस साझेदारी का हिस्सा हैं। मुथूट फिनकार्प के सीईओ शाजी वर्गीज ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को भारतीय क्रिकेट के व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ने का अवसर देती है।

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी इस साझेदारी का स्वागत करते हुए इसे भारतीय क्रिकेट की व्यापक पहुंच का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए तय हुई भारत की ओपनिंग जोड़ी, बैटिंग कोच ने दी अहम अपडेट

यह भी पढ़ें- Sunil Gavaskar Column: कई बार गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं 'मुख्य चयनकर्ता', किसी और का दोष सहना पड़ता है