विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mushfiqur Rahim: 35 साल के बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ऐसा रहा है T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2022 05:52 PM (IST)

Mushfiqur Rahim retires from T20I मुशफिकुर रहीम ने अपने ट्विटर पर लिखा कि मैं खेल के टेस्ट और वनडे प्रारूपों ...और पढ़ें

मुशफिकुर रहीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास (AP Photo)
मुशफिकुर रहीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास (AP Photo)

ढ़ाका, एजेंसी। Mushfiqur Rahim retires from T20 International cricket: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने क्रिकेट के लंबे प्रारूपों पर ध्यान देने के लिए रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। बांग्लादेश के 35 वर्षीय पूर्व कप्तान हालांकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। एशिया कप 2022 में बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वो जल्दी ही बाहर हो गई थी और इसके ठीक बाद रहीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 

रहीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

मुशफिकुर रहीम के संन्यास की घोषणा एशिया कप में टीम के निराशाजनक अभियान के बाद की। इस टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच जीतने में नाकाम रही। खराब लय में चल रहे मुशफिकुर रहीम के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल तीन बार दोहरे अंकों में रन बनाए थे। वो एशिया कप 2022 में दो मैचों में केवल पांच रन ही बना सके थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय में में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने इस दौरान 115.03 की स्ट्राइक रेट से 1500 रन बनाए। इस पारूप में उनके नाम पर 6 अर्धशतक दर्ज है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 72 रन है। 

मुशफिकुर रहीम ने अपने ट्विटर पर लिखा कि मैं खेल के टेस्ट और वनडे प्रारूपों पर ध्यान देने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। दो प्रारूपों में गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं।