Move to Jagran APP

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, केस दर्ज

Sandeep Patil Fake Social Media Account संदीप पाटिल के नाम से किसी अज्ञात शख्स ने फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर खिलाड़ियों से नंबर मांगे हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 12:18 PM (IST)
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, केस दर्ज
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, केस दर्ज

महाराष्ट्र, ANI। Sandeep Patil Fake Social Media Account: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल के नाम से फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसी जालसाज ने संदीप पाटिल का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से नंबर मांगे हैं।

loksabha election banner

साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे और साल 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल के नाम से किसी जालसाज ने फेक अकांउट बनाया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने संदीप पाटिल के फेक अकाउंट से खिलाड़ियों को मैसेज भी किया है और उन खिलाड़ियों से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा है। फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज हो गया है। 

ये भी पढ़ेंः सचिन जैसे महान खिलाड़ी भी नहीं तोड़ पाए इस खिलाड़ी का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

केस दर्ज होने के साथ ही संदीप पाटिल के इन फेक अकाउंट्स को ब्लॉक करा दिया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, जिसने संदीप पाटिल का नाम खराब करने की कोशिश की है। आरोपी के खिलाफ IT Act (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि संदीप पाटिल खिलाड़ियों के सलेक्शन को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे संदीप पाटिल ने समय-समय पर भारतीय टीम के लिए मीडियम पेस गेंदबाजी भी की थी। संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के लिए 45 वनडे मैचों में 1005 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 29 टेस्ट मैचों में संदीप पाटिल के नाम 1588 रन हैं, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।वहीं, टेस्ट और वनडे को मिलाकर संदीप पाटिल ने कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.