नेट सिवर ब्रंट ने ठोका WPL इतिहास का पहला शतक,ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को पीछे छोड़ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
नेट सिवर ब्रंट ने वडोदरा में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ WPL का पहला ...और पढ़ें

नेट सिवर ब्रंट ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की खिलाड़ी ने नेट सिवर ब्रंट ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। इसी के साथ वह विमंस प्रीमियर लीग में शतक जमाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
ब्रंट ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया और इस लीग में बेस्ट स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल के नाम था जिन्होंने यूपी वॉरियर्स से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ लखनऊ में 99 रनों की पारी खेली थी। ये पारी पिछले सीजन में आई थी।
मुंबई को मिला मजबूत स्कोर
ब्रंट के इस शतक से मुंबई की टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया है। मुंबई की टीम 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज हैली मैथ्यूज ने 39 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को जीत की जरूरत है और ब्रंट की इस पारी ने उसकी उम्मीद जगाई है।
खतरनाक है ये जोड़ी
मैथ्यूज और ब्रंट की ये जोड़ी काफी खतरनाक है। इस जोड़ी ने तीसरी बार मुंबई के लिए शतकीय साझेदारी की है। ये साझेदारी मुंबई के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले और दूसरे नंबर पर भी यही जोड़ी है। 26 फरवरी 2025 को इस जोड़ी ने यूपी के खिलाफ 133 रनों की साझेदारी की थी। पिछले साल ही 13 मार्च को इस जोड़ी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 133 रन रनों की साझेदारी दोबारा की थी।
