विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'काम चालू है जल्द...' MI के इस खिलाड़ी ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट, मुख्य कोच ने भी कही यह बड़ी बात

Published: Mon, 18 Mar 2024 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM (IST)

मुंबई इंडियंस की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बाउचर ने कहा कि वे हमेशा फिटनेस समस्याओं से गुजरते रहे ...और पढ़ें

सूर्यकुमार की इंजरी पर बाउचर ने दिया बड़ा अपडेट। फाइल फोटो
सूर्यकुमार की इंजरी पर बाउचर ने दिया बड़ा अपडेट। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने सोमवार को सूर्यकुमार यादव की चोट पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अपडेट का इंतजार कर रहा है। आईपीएल में सूर्यकुमार (Suryakumar) मुंबई इंडियंस के मीडिल ऑर्डर के धकाड़ बल्लेबाज हैं।

मुंबई इंडियंस की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बाउचर ने कहा कि वे हमेशा फिटनेस समस्याओं से गुजरते रहे हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास "विश्व स्तरीय" मेडिकल टीम है। वहीं, सूर्यकुमार ने भी अपने फिटनेस पर अपडेट दिया था।

BCCI की रिपोर्ट का इंतजार

बाउचर ने कहा, हम बीसीसीआई से सूर्यकुमार के बारे में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। हम हमेशा फिटनेस के मुद्दों के घेरे में रहे हैं लेकिन हमारे पास एक विश्व स्तरीय मेडिकल टीम है। हम फिटनेस के मामले में एक या दो को खो सकते हैं लेकिन हमें खेल की तरह आगे बढ़ना होगा।

हाल ही में, सूर्यकुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'काम चालू है दोस्तों, मिलते हैं जल्दी।' सूर्यकुमार ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के लिए टी20 मैच खेला था।

यह भी पढ़ें- David Warner की पत्‍नी Candice हुई आगबबूला, ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर के आलोचकों को लगाई जमकर लताड़, कहा- 'पूरी लिस्‍ट बना रखी...'

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

MI आईपीएल 2024 टीम

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

यह भी पढ़ें- एक ही मैच में चोटिल हुए चार खिलाड़ी, दो स्ट्रेचर से गए बाहर तो एक पहुंचा अस्पताल; CSK का प्रमुख 'हथियार' भी हुआ घायल