विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni Video: भारत-मालदीव विवाद के बीच धोनी ने कही ऐसी बात, गर्व से हर भारतीय का सीना हो जाएगा चौड़ा!

Published: Mon, 08 Jan 2024 07:00 PM (IST)

MS Dhoni Video पीएम मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला दिन-प-दिन बढ़ता जा रहा है। मालदीव के मंत्रियों ...और पढ़ें

भारत-मालदीव विवाद के बीच MS Dhoni का वीडियो वायरल
भारत-मालदीव विवाद के बीच MS Dhoni का वीडियो वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Video: पीएम मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला दिन-प-दिन बढ़ता जा रहा है। मालदीव के मंत्रियों मरियम शिउना की पीएम मोदी पर भड़कीले बयान से पूरा देश नाराज है। इस मामले में हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। वीरेंद्र सहवाग से लेकर कई क्रिकेटर्स ने पीएम मोदी का सपोर्ट किया।

इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माही ये कहते हुए नजर आ रहे है कि वह भारत से ही अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं और फिर दूसरे देशों की यात्रा करना चाहते हैं।

भारत-मालदीव विवाद के बीच MS Dhoni का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एमएस धोनी (MS Dhoni) कहते हुए नजर आ रहे है कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी को ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद है। धोनी ने कहा कि उन्हें कुछ समय की छुट्टी मिल रही और वे अब घूमना चाहते हैं। हालांकि, वे इसकी शुरुआत भारत से करेंगी, क्योंकि अपने देश में भी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पर वे घूमना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें:'Brian Lara के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ेगा ये खिलाड़ी, 12 महीने में बन जाएगा नंबर-1', पूर्व AUS कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी

वायरल हो रहे इस वीडियो में धोनी आगे बताते हैं कि वे काफी ज्यादा घूमते है, लेकिन छुट्टियों के लिए नहीं। अगर वे सच कहें तो छुट्टी मनाने के लिए बहुत ही कम समय गए हैं। वे उसी देश में ट्रैवल करते हैं, जहां पर क्रिकेट होता है। बाहर के देशों में भी माही ने कुछ नहीं देखा, क्योंकि वे क्रिकेट खेलने के लिए जाते थे और फिर खेलने के बाद वापस आ जाते थे।

आपको बता दें कि ये एमएस धोनी का पुराना वीडियो है, जो भारत-मालदीव विवाद के बाद फैंस द्वारा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।