विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni को पीली जर्सी में देखेंगे फैंस? IPL 2025 से पहले CSK के पूर्व कप्तान ने दे दिया बड़ा हिंट

Published: Sun, 27 Oct 2024 12:14 PM (IST)

IPL 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इससे पहले चेन्नई सुपर ...और पढ़ें

IPL 2025 में Chennai Super Kings के लिए खेलेंगे MS Dhoni?
IPL 2025 में Chennai Super Kings के लिए खेलेंगे MS Dhoni?

HighLights

  1. MS Dhoni ने IPL 2025 में CSK के लिए खेलने पर दिया बड़ा हिंट
  2. IPL 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक देनी है रिटेंशन लिस्ट
  3. MS Dhoni की कप्तानी में पांच बार सीएसके ने जीता है IPL का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni CSK IPL 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने पर संशय बना हुआ है, लेकिन हाल ही में आईपीएल खेलने को लेकर माही ने बड़ा हिंट दे डाला।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से भी अभी तक धोनी के खेलने पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को देनी है। इससे पहले गोवा के एक इवेंट के दौरान धोनी ने आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर क्या कहा आइए जानते हैं?

IPL 2025 में Chennai Super Kings के लिए खेलेंगे MS Dhoni?

दरअसल, एक प्रोमोशनल इवेंट के दौरान 43 साल के विकेटकीपर बैटर एमएस धोनी (MS Dhoni CSK) ने आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर अपडेट दिया। धोनी ने कहा कि मैं अभी जितने साल भी क्रिकेट खेल सकता हूं, इस खेल को इंजॉय करना चाहता हूं। जब आप क्रिकेट को एक प्रोफेशनल स्पोर्ट के तौर पर खेलते है, तो यह खेल का आनंद लेना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जो मैं करना चाहता हूं वह इतना आसान नहीं है। इमोशन आते रहते है, लेकिन वादे हमेशा रहते है।

इवेंट के दौरान धोनी, जिन्होंने आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते हुए टीम को पांच खिताब जिताए है उन्होंने कहा कि मुझे अपने आप को 9 महीने के लिए फिट रखना पड़ता है, ताकि मैं बाकी के बचे हुए ढाई महीने आईपीएल खेल सकूं। आपका प्लान करना होता है, लेकिन इस दौरान थोड़ा चिल करना भी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें:  MS Dhoni खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन? CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कन्फर्म

आखिरी बार आईपीएल 2024 में धोनी (Mahendra Singh Dhoni IPL) को आरसीबी के खिलाफ एक्शन में देखा था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को हराया था और आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था।

इससे पहले CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए ये कंफर्म किया कि आईपीएल 2025 में धोनी खेलेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह तैयार है तो आप फिर और क्या चाहते हैं। हम खुश हैं।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni को सौंपी गई बड़ी जिम्‍मेदारी, IPL 2025 से पहले चुनावी मैदान में आएंगे नजर