विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni Video: साक्षी और जीवा के साथ फ्लाइट में दिखे माही, एक जेस्चर से धोनी जीत ले गए दिल

Published: Fri, 18 Oct 2024 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2024 07:53 PM (IST)

सोशल मीडिया पर पू्र्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिवार ...और पढ़ें

फ्लाइट में यात्रियों से बात करते एमएस धोनी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
फ्लाइट में यात्रियों से बात करते एमएस धोनी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. एमएस धोनी का वीडियो वायरल
  2. पत्नी और बेटी के साथ दिखे फ्लाइट में
  3. आईपीएल 2025 में दिखेंगे धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्हें पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक फ्लाइट में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। धोनी प्लेन में बने केबिन के बीच से गुजरते हुए आगे बढ़ते हैं और सह यात्रियों से बात करते हैं।  

वायरल वीडियो में धोनी ने एक कैजुअल, ब्राउन टी-शर्ट पहनी हुई है और काली रंग की पैंट में उनका लुक बेहद शानदार दिख रहा है। उन्होंने एक बैकपैक लिया हुआ था और एक हाथ में पानी की बोतल थी। इस पल को उनके एक साथी यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसने बाद में सोशल मीडिया पर इस फुटेज को 'परमानेंट माही मोमेंट' कैप्शन के साथ शेयर किया गया।

धोनी ने की सह यात्रियों से बात

केबिन में प्रवेश करते ही धोनी ने मुस्कुराते हुए यात्रियों की ओर हाथ हिलाया। यही नहीं आगे बढ़ते हुए धोनी कुछ फैंस से हाथ मिलाया और बातचीत भी की। अपनी सीट पर बैठने से पहले धोनी ने उनसे थोड़ी बातचीत भी की। वायरल वीडियो में 'थाला फॉर ए रीजन' को टैग किया गया है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। क्योंकि, वायरल वीडियो में धोनी के बाल लंबे हैं और हाल ही में माही ने हेयर स्टाइल चेंज किया है।

धोनी ने बदला है हेयर स्टाइल

गौरतलब हो कि हाल ही में धोनी ने अपना हेयर स्टाइल बदला है। माही ने बालों को कलर भी करवाया है। हरे रंग के चश्मा पहने धोनी इन फोटोज में गजब लग रहे हैं। सीएसके ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि "Xtreme Cool!" बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। आईपीएल के बदले रूल के अनुसार माही अब एक अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए हैं।

आईपीएल 2025 खेलेंगे धोनी?

सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह चार करोड़ में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। नए नियम के अनुसार, पांच उससे अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अनकैप्ड की श्रेणी में रखा जाएगा। बता दें कि धोनी ने साल 2019 वनडे वर्ल्ड में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 

यह भी पढे़ं- 'भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी', एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलका, CSK ने दिया गजब कैप्शन

यह भी पढ़ें- Virat Kohli, IND vs NZ: खाता खोले बिना आउट होकर कोहली ने फैंस को किया निराश, लेकिन तोड़ डाला MS Dhoni का 'विराट' रिकॉर्ड