विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Arjun Tendulkar Wedding: सेमीफाइनल से पहले अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे गौतम गंभीर, 'थाला धोनी' का दिखा फुल स्‍वैग

Published: Thu, 05 Mar 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

अर्जुन-सानिया की शादी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी ने शिरकत की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन-सानिया की शादी में छाए क्रिकेटर्स।

अर्जुन-सानिया की शादी में छाए क्रिकेटर्स।

HighLights

  1. शादी के बंधन में बंधे अर्जुन-सानिया

  2. रवि घई की नातिन हैं सानिया चंडोक

  3. गुलाबी रंग के सिल्क कुर्ते में दिखे धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक संग अर्जुन तेंदुलकर ने सात फेरे लिए। अर्जुन की शादी में क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति जगत की हस्तियों ने शिरकत की।

अर्जुन-सानिया की शादी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी ने शिरकत की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड को गौतम गंभीर भी पत्‍नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे। आज ही मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल खेला जाएगा।

 

 

 

कई क्रिकेटर्स शादी में पहुंचे

क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के विवाह समारोह में शानदार अंदाज में एंट्री ली। उनके साथ-साथ इरफान पठान और सबा, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता, जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, सुरेश रैना, अनिल कुंबले और अन्य कई क्रिकेट सितारे मौजूद थे। धोनी-साक्षी ने अपने पारंपरिक परिधानों में सबका ध्यान खींचा। दोनों ने फैशन के मामले में कपल गोल्स सेट किए।

धोनी-साक्षी का लुक सबको भाया

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सिग्नेचर 'कैप्टन कूल' अंदाज को हल्के बेज-गुलाबी रंग के सिल्क कुर्ते में दिखाया। उनके कुर्ते पर बीच में और कफ पर रेशम और जरदोजी की बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को साफ-सुथरा और सादा रखते हुए सफेद चूड़ीदार पैंट पहनी, जिससे कुर्ते की कारीगरी निखर कर सामने आई। साक्षी धोनी अनारकली सूट में नजर आईं। उनके हल्के सुनहरे बॉर्डर वाला दुपट्टा, सोने के गहने और भारी कढ़ाई वाला सोने का पोटली बैग उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

 

 

 

IPL 2026 की तैयारी शुरू की

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में वह अभ्‍यास करते और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के प्‍लेयर्स के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। CSK ने इस अभ्‍यास के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत मार्च के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है। हालांकि, अभी लीग का शेड्यूल सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: MS Dhoni खेलेंगे सभी मुकाबले? 19वें सीजन से पहले थाला के खेलने पर आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- आखिर रांची में ही क्यों रहते हैं MS Dhoni? इंटरव्यू में बताई दिल की बात